Home » मनोरंजन » इमरान हाशमी ने ‘आवारापन’ से 10 गुना ज्यादा ली फीस, दिशा पाटनी और शबाना आजमी को कितनी मिली रकम?

इमरान हाशमी ने ‘आवारापन’ से 10 गुना ज्यादा ली फीस, दिशा पाटनी और शबाना आजमी को कितनी मिली रकम?

इमरान हाशमी ने ‘आवारापन’ से 10 गुना ज्यादा ली फीस, दिशा पाटनी और शबाना आजमी को कितनी मिली रकम?

Awarapan 2 Cast Fees: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले इमरान हाशमी अब करीब दो दशक बाद एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट के अलावा ‘आवारापन 2’ की स्टार फीस भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस इमरान हाशमी ने चार्ज की है। दिलचस्प बात ये है कि सीक्वल के लिए उन्हें मिलने वाली रकम पहली फिल्म की फीस के मुकाबले करीब दस गुना ज्यादा बताई जा रही है।

‘आवारापन 2’ के सबसे महंगे स्टार हैं इमरान हाशमी

इमरान हाशमी एक बार फिर ‘आवारापन’ के अपने चर्चित किरदार शिवम पंडित को पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ के लिए इमरान हाशमी ने करीब 10 से 12 करोड़ रुपये फीस ली है। इस रकम के साथ वह फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकार बन गए हैं।इमरान की फीस में हुआ इजाफा इसलिए भी खास है क्योंकि साल 2007 में आई पहली ‘आवारापन’ के लिए उन्हें करीब 1.2 करोड़ रुपये फीस मिलने की बात सामने आई थी। ऐसे में देखें तो लगभग 19 साल बाद सीक्वल के लिए उनकी फीस करीब दस गुना तक बढ़ गई है।

Awarapan 2 Cast Fees: दिशा पाटनी को मिली कितनी फीस?

‘आवारापन 2’ में दिशा पाटनी फीमेल लीड जारा के किरदार में नजर आएंगी। यह पहली बार है जब दिशा और इमरान हाशमी की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। दोनों की फ्रेश जोड़ी को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा पाटनी को इस फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपये फीस मिली है। फिल्म में उनका किरदार कहानी के लिहाज से काफी अहम बताया जा रहा है और ट्रेलर में भी उनकी झलक ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

Awarapan 2 Cast Fees: शबाना आजमी की फीस कितनी है?

‘आवारापन 2’ में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी एक बेहद दमदार भूमिका में दिखाई देंगी। वह फिल्म में नफीसा नाम की एक खतरनाक और प्रभावशाली विलेन का किरदार निभा रही हैं। खास बात यह है कि अपने पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में शबाना आजमी पहली बार किसी फिल्म में निगेटिव रोल निभाती नजर आएंगी।शबाना आजमी की फीस को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 2 से 5 करोड़ रुपये के बीच फीस मिली है। हालांकि, इस रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।‘आवारापन 2’ को लेकर मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी स्टारर यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और अब फैंस को बड़े पर्दे पर इसकी कहानी देखने का इंतजार है।फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से क्लैश होने वाला है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी रहता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

कैसी थी पहली ‘आवारापन’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस?

इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। इसमें इमरान हाशमी के अलावा श्रिया सरन, मृणालिनी शर्मा और आशुतोष राणा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।29 जून 2007 को रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। खास तौर पर फिल्म के म्यूजिक और कलाकारों की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। हालांकि, शानदार रिव्यू और मजबूत स्टार कास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, ‘आवारापन’ का बजट करीब 18 करोड़ रुपये था, जबकि भारत में फिल्म की नेट कमाई लगभग 7.76 करोड़ रुपये रही थी। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने करीब 12.26 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।ट्रेड ट्रैकर की ओर से फिल्म को ‘डिजास्टर’ करार दिया गया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन के बावजूद समय के साथ ‘आवारापन’ ने इमरान हाशमी के करियर की यादगार फिल्मों में अपनी खास जगह बना ली।अब करीब 19 साल बाद ‘आवारापन 2’ के जरिए इमरान हाशमी उसी किरदार में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सीक्वल अपने पहले पार्ट की कहानी और इमोशन को आगे बढ़ाते हुए बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का नया रिकॉर्ड बना पाएगा या नहीं।

ये भी पढ़े…….. शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की अचानक करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम के बीच बाल-बाल बचे; वीडियो आया सामने