Home » लाइफस्टाइल » बच्चों को बॉटल फीडिंग के दौरान ध्यान में रखें ये बातें; जानिए एक्सपर्ट की राय

बच्चों को बॉटल फीडिंग के दौरान ध्यान में रखें ये बातें; जानिए एक्सपर्ट की राय

बच्चों की बॉटल फीडिंग के जरूरी नियम

Baby Care Tips: छोटे बच्चों के पोषण के लिए उन्हें दूध पिलाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। लेकिन बोतल से दूध पिलाते समय की गई छोटी सी लापरवाही भी बच्चे की सेहत पर भारी पड़ सकती है। पेट में गैस, पेट दर्द या इंफेक्शन जैसी समस्याओं से बचाने के लिए पैरेंट्स को खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको 4 ऐसी जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान माता-पिता को बच्चों को बोतल फीडिंग के दौरान रखना चाहिए।

1. सही मात्रा में बनाएं दूध

बच्चों को सही तरीके से बोतल से फीडिंग कराने के लिए सही मात्रा में दूध बनाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। दूध में न तो ज्यादा पानी मिलाएं और न ही ज्यादा पाउडर। आप दूध बनाने के लिए 30 mL पानी में 1 स्कूप पाउडर मिलाएं। डॉक्टर बताती हैं कि दूध बनाने के लिए यही परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

2. बोतल को अच्छे से साफ करें

हर यूज के बाद बोतल को सही तरीके से धोना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आप बोतल के सारे पार्ट्स को अलग करें और फिर नेचुरल चीजों से बने डिशवॉश लिक्विड की मदद से धो दें।

3. तापमान का रखें ध्यान

बच्चे को बोतल से दूध पिलाने से पहले तापमान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप बोतल से अपनी कलाई पर एक-दो बूंद दूध डालकर देखें। अगर आपको दूध काफी गर्म महसूस होता है, तो तुरंत बच्चे को फीड न कराएं।

4. पुराना दूध न पिलाएं

कभी भी माता-पिता को छोटे बच्चों को बहुत देर तक रखा हुआ दूध नहीं पिलाना चाहिए। एक्सपर्ट बताती हैं कि पुराने दूध में बैक्टीरिया ग्रो कर सकते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। ऐसे में आप बच्चों को हमेशा गर्म दूध ही पिलाएं।

Written by- Anushka

यह भी पढ़े…लखनऊ: अमौसी एयरपोर्ट पर बम की फर्जी सूचना देने वाला गिरफ्तार, नशे की हालत में किया था फोन