Home » राष्ट्रीय » अगले हफ्ते 6 दिन बैंक बंद रहेंगे, घर से निकलने से पहले यहां देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

अगले हफ्ते 6 दिन बैंक बंद रहेंगे, घर से निकलने से पहले यहां देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays 2026:
Spread the love

Bank Holidays 2026: अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम जैसे चेक क्लियरेंस, केवाईसी अपडेट या ड्राफ्ट बनवाना है, तो उसे जल्द निपटा लें। 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 6 दिनों तक बंद रह सकते हैं। Reserve Bank of India द्वारा जारी अवकाश सूची के अनुसार, ये छुट्टियां विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के हिसाब से निर्धारित की गई हैं।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक

तारीख अवसर कहां बैंक बंद रहेंगे
30 मार्च महावीर जयंती कर्नाटक
31 मार्च महावीर जयंती दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड
1 अप्रैल वार्षिक समापन लगभग पूरे देश में
2 अप्रैल मोंडी थर्सडे केरल (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)
3 अप्रैल गुड फ्राइडे देश के अधिकांश हिस्सों में
5 अप्रैल रविवार (साप्ताहिक अवकाश) पूरे देश में

Bank Holidays 2026: डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
ग्राहक यूपीआई, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप के जरिए पैसे ट्रांसफर, बैलेंस चेक और अन्य लेनदेन कर सकेंगे। एटीएम सेवाएं भी सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

Bank Holidays 2026: खबर इंडिया की सलाह

लगातार छुट्टियों के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए आप अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें और असुविधा से बचने के लिए अवकाश कैलेंडर जरूर जांच लें।

यह भी पढे़ : धुरंधर 2 हिट हुई तो पाकिस्तान ने फैला दी झोली: कहा “500 करोड़ दे दो, सड़कें बना लेंगे”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments