Bankipur Bypoll Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने अपनी जीत का भरोसा जताते हुए जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की जीत की खुशी में 200 क्विंटल लड्डू तैयार कराए जा रहे हैं, जिन्हें नतीजे आने के बाद समर्थकों और आम लोगों में बांटा जाएगा।
‘नीरज कुमार सिन्हा की जीत तय’ : भाजपा
भाजपा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कृष्ण कुमार कल्लू ने दावा किया कि बांकीपुर में भाजपा-एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि जीत के जश्न की तैयारी पहले से की जा रही है और लगभग 200 क्विंटल लड्डू बनवाए जा रहे हैं। उनके अनुसार, नतीजों के बाद समर्थकों और आम जनता के बीच लड्डू वितरित किए जाएंगे।
Bankipur Bypoll Result: कार्यकर्ताओं में उत्साह
भाजपा कार्यकर्ता सत्यप्रकाश ने भी विश्वास जताया कि पार्टी उम्मीदवार भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक मेहनत की है और जनता का समर्थन भाजपा के साथ है। उन्होंने दावा किया कि नतीजों के बाद बांकीपुर में एक बार फिर “कमल खिलने” की खुशी मनाई जाएगी।
सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना पटना के एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई, जिसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मतगणना जारी है।
Bankipur Bypoll Result: त्रिकोणीय मुकाबले पर सबकी नजर
इस उपचुनाव में भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी चुनाव मैदान में हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। तीन प्रमुख उम्मीदवारों के बीच मुकाबले के चलते इस सीट पर पूरे बिहार की नजर बनी हुई है।
ये भी पढ़े… खुद पर हुए हमले को लेकर बोले पप्पू यादव- ‘लोग नहीं होते तो अनहोनी हो जाती, अतीक अहमद पार्ट-2 करने वाले थे’








