Home » पश्चिम बंगाल » टीएमसी पर जमकर गरजे पीएम ने किए तीखे वार! नरेंद्र मोदी बोले— बंगाल में ‘मां-माटी-मानुष’ संकट में

टीएमसी पर जमकर गरजे पीएम ने किए तीखे वार! नरेंद्र मोदी बोले— बंगाल में ‘मां-माटी-मानुष’ संकट में

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल के बोंगांव में आयोजित विजय संकल्प सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी की नीतियों ने राज्य की पहचान ‘मां, माटी और मानुष’ को गहरा नुकसान पहुंचाया है।

‘मां-माटी-मानुष’ से भटकी टीएमसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 15 साल पहले टीएमसी इसी नारे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन अब वह अपने मूल सिद्धांतों से दूर हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि “मां को रुलाया गया, माटी को सिंडिकेट और घुसपैठियों के हवाले किया गया और मानुष को पलायन के लिए मजबूर किया गया।”

Bengal Election 2026: नेताजी का जिक्र, वोट की अपील

सभा में सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज बंगाल को बदलाव के लिए एक वोट की जरूरत है। उन्होंने जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि यह वोट टीएमसी से “आजादी” दिलाने वाला होगा।

महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार घिरी

प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी की सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने संदेशखाली जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में बहन-बेटियां असुरक्षित हैं और सरकार अपराधियों का संरक्षण कर रही है।

Bengal Election 2026: महिलाओं के लिए बड़े वादे

भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया गया— 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, 80% तक सस्ती दवाएं जन औषधि केंद्रों पर , ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की मुफ्त जांच व टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की सहायता, बेटियों की ग्रेजुएशन के लिए 50,000 रुपये की मदद , हर साल 36,000 रुपये सीधे खातों में दिए जाएंगे।

किसानों और उद्योग पर भी फोकस

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जूट का एमएसपी दोगुना किया और खरीद बढ़ाई है। साथ ही जूट उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्लास्टिक पर रोक और पैकेजिंग में जूट अनिवार्य किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के सिंडिकेट के कारण जूट मिलों को नुकसान हो रहा है।

Bengal Election 2026: गरीबों के लिए योजनाओं का जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार मुफ्त राशन, पक्का घर और स्वच्छ पानी जैसी योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि हर घर तक साफ पानी पहुंचाने और सोलर पैनल लगाने के लिए भी आर्थिक मदद दी जाएगी।

चुनाव में तेज हुआ सियासी मुकाबला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि पहले चरण में जनता ने टीएमसी के “अहंकार” को तोड़ दिया है और दूसरे चरण में भाजपा की बड़ी जीत तय है। बंगाल में चुनावी मुकाबला अब और तेज हो गया है, जहां दोनों प्रमुख दल पूरी ताकत से मैदान में हैं।

ये भी पढ़े… दूसरे चरण में BJP का फुल पावर शो! अमित शाह बोले- ‘दीदी के गुंडों’ की अब खैर नहीं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments