Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच आसनसोल उत्तर सीट काफी ज्यादा चर्चा में आ गई है। यहां ‘कृष्णेंदु’ नाम के तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर आए हैं, जिससे सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।
वोटरों में कन्फ्यूजन की चर्चा
एक ही नाम के तीन प्रत्याशियों के कारण वोटिंग के दौरान मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर यह मुद्दा तेजी से चर्चा का विषय बन गया है और राजनीतिक दल भी इसे लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं।
Bengal Election 2026: नामांकन के दौरान हुआ खुलासा
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान जब आसनसोल के एसडीएम कार्यालय में ‘कृष्णेंदु’ नाम पुकारा गया, तो एक के बाद एक तीन उम्मीदवार सामने आए—कृष्णेंदु मुखोपाध्याय, कृष्णेंदु चटर्जी और भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी। इसके बाद से ही यह मुद्दा सुर्खियों में आ गया।
सियासी रणनीति या संयोग?
राजनीतिक गलियारों में इस बात पर बहस तेज है कि क्या यह महज संयोग है या फिर किसी रणनीति के तहत वोटरों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इस तरह की स्थिति भारतीय राजनीति में पहले भी देखने को मिल चुकी है।
Bengal Election 2026: दो चरणों में होगा मतदान
राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को संपन्न होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इस अनोखी स्थिति ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल को और भी रोचक बना दिया है, जहां अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वोटर इस ‘नाम के खेल’ के बीच किसे अपना समर्थन देते हैं।
ये भी पढ़े… अनुशासन और समर्पण से बनेगा मजबूत संगठन प्रशिक्षण महाअभियान-2026 में अजय जामवाल ने दिया बड़ा संदेश








