Breaking News
Home » पश्चिम बंगाल » पश्चिम बंगाल की इस विधानसभा सीट पर ननद-भाभी की ऐतिहासिक भिड़ंत, क्या BJP कर पाएगी Comeback?

पश्चिम बंगाल की इस विधानसभा सीट पर ननद-भाभी की ऐतिहासिक भिड़ंत, क्या BJP कर पाएगी Comeback?

24 परगना जिले की बागदा सीट पर ननद और भाभी के बीच मुकाबला

Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपनी चौथी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सोमा ठाकुर, संतोष पाठक, पूर्व IPS अधिकारी देबाशीष धर और पत्रकार मानव गुहा को टिकट दिया गया है। सोमा ठाकुर राजनीतिक तौर पर नया चेहरा हैं, लेकिन उनका नाता एक मजबूत राजनीतिक परिवार से है। वह केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी हैं और पार्टी ने उन्हें बागदा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

बागदा में परिवार की भिड़ंत

सोमा के मैदान में आने के साथ ही बागदा में ठाकुर परिवार की ननद-भाभी की टक्कर तय हो गई है। उनका मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं उनकी ननद और वर्तमान विधायक मधुपरना ठाकुर, जिनका परिवार भी राजनीतिक रूप से काफी प्रभावशाली है।

• मधुपरना की मां ममता बाला ठाकुर टीएमसी से राज्यसभा सांसद हैं।

• पिता कपिल कृष्ण ठाकुर भी लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

सोमा ने साल 2019 में अपने पति शांतनु ठाकुर के चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई थी। अब वह पहली बार सीधे चुनावी मैदान में उतर रही हैं।

Bengal Election: बागदा की चुनावी पृष्ठभूमि

• बागदा सीट पर 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बिश्वजीत दास ने जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में टीएमसी में शामिल होने के कारण इस्तीफा दे दिया।

• उपचुनाव में मधुपरना ठाकुर को TMC ने मैदान में उतारा और उन्होंने जीत दर्ज की थी।

• यह क्षेत्र मतुआ समुदाय का गढ़ माना जाता है, और इस समुदाय का वोट अब भी चुनावी नतीजों में निर्णायक भूमिका निभाता है।

बीजेपी में नाराजगी और बदलाव

सोमा ठाकुर के नाम पर स्थानीय स्तर पर कुछ नाराजगी देखी जा रही है। पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने स्थानीय उम्मीदवार की मांग की थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। बीजेपी ने इसी सूची में जलपाईगुड़ी की मैनागुड़ी सीट से विधायक कौशिक रॉय की जगह दलीम रॉय, और कूचबिहार की नटाबाड़ी सीट से विधायक मिहिर गोस्वामी की जगह गिरिजा शंकर रॉय को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कोलकाता की चौरंगी सीट से कांग्रेस के पूर्व पार्षद संतोष पाठक को टिकट मिला है।

ये भी पढ़े… शाहजहांपुर से लखनऊ तक… 7 गोलियां खाकर भी नहीं झुके, अब पद छोड़ा, जानें IAS रिंकू सिंह राही की दिलचस्प कहानी