Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा: कुमारगंज में BJP उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर हमला, वीडियो में जान बचाकर भागते दिखे नेता

बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा: कुमारगंज में BJP उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर हमला, वीडियो में जान बचाकर भागते दिखे नेता

कुमारगंज में BJP उम्मीदवार सुभेंदु सरकार पर हमला

Bengal Election Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत गुरुवार को राज्य के 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में लगभग 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं और 3 करोड़ 60 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, 152 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 44,376 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से लगभग 3,000 सहायक बूथ शामिल हैं। इनमें से 7,384 मतदान केंद्रों को अत्यधिक संवेदनशील घोषित किया गया है। इसके अलावा 5,444 बूथों का संचालन महिला कर्मियों द्वारा किया जा रहा है, जबकि 207 मॉडल बूथ भी स्थापित किए गए हैं।

कुमारगंज में हिंसा और आरोप

दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया, जिसमें वह घायल हो गए और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Bengal Election Violence: मुर्शिदाबाद के नौदा में तनाव

मुर्शिदाबाद जिले के नौदा क्षेत्र में भी तनाव और झड़प की स्थिति देखने को मिली। स्थानीय नेता सोफिउज्जमन शेख ने आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर क्षेत्र में गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और असामाजिक तत्वों के साथ चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है।

वहीं हुमायूं कबीर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि तृणमूल कार्यकर्ता और पुलिस मिलकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर से लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है और पूरे क्षेत्र में दबाव बनाया जा रहा है। कई संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और चुनाव आयोग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रशासन का कहना है कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े… जेवर एयरपोर्ट से मई में टेकऑफ, पश्चिमी यूपी बनेगा देश का नया पावरहाउस, 17 शहरों के लिए होंगी सीधी फ्लाइट्स