Home » पश्चिम बंगाल » मजाक चल रहा है क्या? आई-पैक कर्मचारियों को नौकरी देने वाले ममता के बयान पर सुवेंदु अधिकारी का तंज

मजाक चल रहा है क्या? आई-पैक कर्मचारियों को नौकरी देने वाले ममता के बयान पर सुवेंदु अधिकारी का तंज

Bengal Chunav
Spread the love

Bengal Chunav: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उन वादों का मजाक उड़ाया, जिनमें उन्होंने ‘इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी’ (आई-पैक) के कोलकाता स्थित कर्मचारियों को नौकरी देने की बात कही थी। यह प्रतिक्रिया तब आई जब यह जानकारी मिली कि आई-पैक ने राज्य में 20 दिनों के लिए अपना कामकाज अस्थायी रूप से रोक दिया है और कोलकाता स्थित अपने दफ्तर के कर्मचारियों को छोटी छुट्टी पर जाने का निर्देश दिया है। रविवार सुबह आई-पैक की ओर से कोलकाता ऑफिस के कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल के बारे में जानकारी मिलने के तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस ने शुरू में एक बयान जारी कर इसे बेबुनियाद बताया था।

राज्य छोड़ने की दी धमकी 

हालांकि, इसके तुरंत बाद हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आई-पैक के कोलकाता ऑफिस के कर्मचारियों से नौकरी देने का वादा किया। यह भी दावा किया कि उन्होंने इस मामले पर पार्टी के महासचिव और लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी के साथ पहले ही चर्चा कर ली है। मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) खासकर चुनाव के दौरान छापे मार रहा है। एजेंसियों के जो लोग हमारे लिए काम करते हैं, उन्हें राज्य छोड़ने की धमकी दी जा रही है। आपके पास अपने लिए काम करने वाली इतनी सारी एजेंसियां हो सकती हैं। तो क्या हमारे पास भी नहीं हो सकतीं? अगर आप उन्हें डराएंगे, तो वे मेरी पार्टी में शामिल हो जाएंगे और हम उन्हें नौकरियां देंगे। यह बात ध्यान में रखें कि मैं किसी भी लड़के को बिना नौकरी के नहीं रहने दूंगी। मैंने इस मामले पर अभिषेक बनर्जी से बात की। मैं साफ कर देना चाहती हूं कि यह एक साजिश है।

Bengal Chunav: नौकरी के वादों का उड़ाया मजाक

सोमवार सुबह सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आई-पैक के कोलकाता ऑफिस के कर्मचारियों के लिए नौकरी के वादों का मजाक उड़ाया। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में करोड़ों के ‘स्कूल नौकरी घोटाला’ मामले के कारण बेरोजगार हो रहे बेदाग शिक्षकों की नौकरी बचाने का वादा पूरा करने में नाकाम रहने के बाद आई-पैक कर्मचारियों के लिए नौकरी के वादे और भी ज़्यादा हास्यास्पद लगते हैं। अधिकारी ने कहा, आपने (ममता बनर्जी) काबिल लोगों से उनकी नौकरियां छीन लीं और सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए एक के बाद एक झूठे वादे किए। अभी तक किसी को भी अपनी नौकरी वापस नहीं मिली है। अब आप उन लोगों को नौकरी देने का वादा कर रही हैं, जिन्होंने असल में आपके उन झूठे वादों को गढ़ा था, ताकि सबको गुमराह करके सिर्फ आपकी कुर्सी बचाई जा सके। देश में हर कोई जानता है कि आप नौकरी देने में कितनी काबिल हैं। आपको तो बस यही आता है कि काबिल लोगों को उनके हक से वंचित करके, नाकाबिल लोगों को नौकरियां बेच देना और फिर झूठ का पुलिंदा फैला देना।

ये भी पढ़े… क्रिकेट के मैदान पर ‘ट्रैक्टर अटैक’, मिनटों में बर्बाद हुई पिच, खिलाड़ी हैरान, मैच में नहीं बुलाने से था शख्स नाराज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments