Home » पश्चिम बंगाल » TMC के गढ़ में योगी ने ममता को ललकारा बोले- ‘दीदी.. सिंहासन खाली करो, BJP आ रही है…’

TMC के गढ़ में योगी ने ममता को ललकारा बोले- ‘दीदी.. सिंहासन खाली करो, BJP आ रही है…’

योगी बोले- ममता दीदी सिंहासन खाली करो

Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी  ने आज शनिवार को दो जनसभाओं को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। अपनी पहली रैली में उन्होंने ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है और भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने पर लव जिहाद और लैंड जिहाद पर रोक लगेगी। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि टीएमसी के नेता घुसपैठियों का समर्थन करते हैं, जिससे राज्य की सुरक्षा और सामाजिक संतुलन प्रभावित हो रहा है।

महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर निशाना

मुख्यमंत्री योगी ने संसद में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष महिलाओं को उनका अधिकार नहीं देना चाहता। उन्होंने दावा किया कि जब पीएम मोदी ने लोकसभा में 33% महिला आरक्षण को 2029 से लागू करने के लिए संशोधन प्रस्ताव रखा, तब कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वाम दलों ने उसका समर्थन नहीं किया। उन्होंने इसे आधी आबादी का अपमान बताते हुए कहा कि देश की महिलाएं इसे स्वीकार नहीं करेंगी।

Bengal Elections: टीएमसी के नारे पर सवाल

योगी ने टीएमसी के ‘मां, मानुष और माटी’ नारे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं के आरक्षण पर पार्टी का रुख साफ दिख गया, माटी में घुसपैठियों को बसाया जा रहा है और मानुष (आम लोग) भय के माहौल में जी रहे हैं। माथाभांगा में आयोजित रैली में योगी आदित्यनाथ ने बंगाल की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि इस भूमि ने देश को अनेक संत, साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी दिए हैं। उन्होंने इसे भारत की आस्था, संस्कृति और वीरता की पहचान बताया।

उन्होंने कहा कि बंगाल के ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश, एक विधान का सिद्धांत दिया था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर साकार किया। अपने संबोधन में योगी ने उत्तर प्रदेश के पुराने हालात की तुलना पश्चिम बंगाल से करते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी में दंगे और कर्फ्यू आम थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के चलते यूपी में शांति और विकास का माहौल है।

ये भी पढ़े… आलू, चना और तूर की खरीद पर सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों की हो गई बल्ले-बल्ले!