Home » राष्ट्रीय » मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नबन्ना पहुंचेंगे सुवेंदु अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नबन्ना पहुंचेंगे सुवेंदु अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Bengal:

Bengal: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद सुवेंदु अधिकारी सोमवार को पहली बार नबन्ना पहुंचने वाले हैं। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री नबन्ना स्थित राज्य सचिवालय के बैठक कक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रशासनिक समीक्षा बैठक करेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए कोलकाता पुलिस और हावड़ा सिटी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत कर दिया है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार न केवल बैठक कक्ष, बल्कि नबन्ना परिसर और उसके बाहरी क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की भी विशेष समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

पुलिस अधिकारियों ने किया सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण

रविवार तड़के कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद और हावड़ा सिटी पुलिस आयुक्त अखिलेश चतुर्वेदी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नबन्ना पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा, बैठक कक्ष की व्यवस्था और बाहरी सुरक्षा घेरों की जांच की गई। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने नबन्ना के बैठक कक्ष में एक आपात बैठक भी की, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

Bengal: पुलिस अधिकारियों के साथ होंगी अहम बैठकें

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सोमवार को सबसे पहले राज्य प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद जिलाधिकारियों के साथ भी एक अहम बैठक प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न जिलों की प्रशासनिक स्थिति की समीक्षा की जा सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इस बैठक में राज्य के पुलिस महानिदेशक, कोलकाता पुलिस आयुक्त और विभिन्न जोनों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे पर नजर

शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला, गृह सचिव संघमित्रा घोष और डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता के साथ प्रारंभिक बैठक की थी। इस बैठक में राज्य की समग्र प्रशासनिक स्थिति पर चर्चा हुई थी। सुवेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली थी, जिनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, निशीथ प्रमाणिक और खुदीराम टुडू शामिल हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों का शपथ ग्रहण भी सोमवार को हो सकता है। इसी दिन विभागों के बंटवारे को लेकर भी तस्वीर साफ होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें…योगी कैबिनेट विस्तार में आठ नेताओं ने ली शपथ, सामाजिक समीकरण साधने पर भाजपा का बड़ा दांव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments