Home » पश्चिम बंगाल » खेत की खुदाई में निकला ‘कैश का खजाना’! TMC नेता से जुड़े मामले में 3 करोड़ से ज्यादा बरामद

खेत की खुदाई में निकला ‘कैश का खजाना’! TMC नेता से जुड़े मामले में 3 करोड़ से ज्यादा बरामद

Bengal Tmc News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस नियंत्रित बदुरिया नगर पालिका के चेयरमैन दिपांकर भट्टाचार्य के खेत से पुलिस ने 2.24 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, खेत की खुदाई के दौरान चार ट्रॉली बैग और एक बोरा मिला, जो पूरी तरह नकदी से भरे हुए थे।

कुल बरामद रकम 3.04 करोड़ पहुंची

दिपांकर भट्टाचार्य को सोमवार को एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान उनके पास से 80 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। अब खेत से मिली रकम को जोड़कर कुल बरामद नकदी 3.04 करोड़ रुपये हो गई है।

Bengal Tmc News: पूछताछ में किया खुलासा

राज्य पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में पूछताछ के दौरान दिपांकर भट्टाचार्य ने खेत में और नकदी छिपाकर रखने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस उन्हें मौके पर लेकर गई और जमीन की खुदाई कर भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया।

भ्रष्टाचार और उगाही के आरोप

पुलिस के मुताबिक, दिपांकर भट्टाचार्य पर लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। उनके खिलाफ दो प्रमुख आरोप हैं— ‘बांग्लार बाड़ी’ योजना में घर आवंटन के बदले कमीशन लेने का, स्थानीय व्यापारियों और लोगों से कथित उगाही करने का ,पहले भी बरामद हुए थे सरकारी तिरपाल और  इससे पहले पुलिस ने बदुरिया स्थित TMC कार्यालय और दिपांकर के बागान वाले घर से करीब 4 हजार सरकारी तिरपाल भी बरामद किए थे।

Bengal Tmc News: CPI(M) और BJP ने दर्ज कराई थी शिकायत

दिपांकर भट्टाचार्य के खिलाफ CPI(M) और भाजपा की ओर से अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़े… तनाव बढ़ा, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं! सरकार बोली- पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं