Home » Uncategorized » बेंगलुरु में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 80 लाख की रिश्वत लेते एक्साइज अफसर गिरफ्तार

बेंगलुरु में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 80 लाख की रिश्वत लेते एक्साइज अफसर गिरफ्तार

Bengluru news: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर समेत तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन अधिकारियों ने बार लाइसेंस देने के बदले 80 लाख रुपये की मांग की थी।

80 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, लक्ष्मीनारायण नाम के व्यक्ति ने C-7 (बार) लाइसेंस के लिए एक्साइज डिपार्टमेंट में आवेदन किया था। शिकायत में कहा गया कि लाइसेंस जारी करने के बदले एक्साइज विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश नायक और सुपरिंटेंडेंट के.एम. तम्मअण्णा ने उससे 80 लाख रुपये की रिश्वत मांगी।

Bengluru news: लोकायुक्त ने बिछाया जाल

रिश्वत की मांग से परेशान लक्ष्मीनारायण ने कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस से संपर्क किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ट्रैप प्लान किया और आरोपियों को पकड़ने की तैयारी की।

Bengluru news: 25 लाख लेते ही रंगेहाथ गिरफ्तार

रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 25 लाख रुपये लेते समय लोकायुक्त पुलिस ने डिप्टी कमिश्नर और सुपरिंटेंडेंट को रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान रिश्वत की रकम लेकर पहुंचा एक्साइज कॉन्स्टेबल लक्कप्पा गनी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पूछताछ जारी, जांच आगे बढ़ी

Bengluru news: लोकायुक्त पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

यह भी पढ़ें: खीरी में ‘खौफनाक सुबह’ कोहरे और ट्रक की टक्कर से 8 घायल, परीक्षा के लिए जा रहे छात्र भी प्रभावित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments