Home » मध्य प्रदेश » नेपाल से पुणे जा रही बस भिंड में ट्रक से टकराई, महिला की मौत, 15 यात्री घायल

नेपाल से पुणे जा रही बस भिंड में ट्रक से टकराई, महिला की मौत, 15 यात्री घायल

भिंड हादसा: बस और ट्रक की भिड़ंत, 15 घायल

Bhind Bus Accident: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेपाल से पुणे जा रही एक स्लीपर बस की टक्कर एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से हो गई। इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। बस का ड्राइवर केबिन में फंस गया था, जिसे आसपास मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, गैस सिलेंडर से लदा ट्रक अपने आगे चल रहे ट्रॉला को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्लीपर बस से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।हादसे को टालने के लिए ट्रॉला चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क से नीचे उतार दिया। हालांकि, इस दौरान ट्रॉला पलट गया। अगर ट्रॉला चालक ऐसा नहीं करता, तो दुर्घटना और भी ज्यादा गंभीर हो सकती थी।

Bhind Bus Accident:  भिंड हादसा, बस और ट्रक की भिड़ंत, 15 घायल
भिंड हादसा: बस और ट्रक की भिड़ंत, 15 घायल
गोहद चौराहे के पास हुआ एक्सीडेंट

यह हादसा नेशनल हाईवे-719 पर गोहद चौराहे के पास बंजारे का पुरा इलाके में शुक्रवार सुबह हुआ। बस नेपाल के पलिया प्रांत से चलकर बेंगलुरु जा रही थी। दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।हादसे में घायल हुए 15 यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। सभी घायलों का इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया पूरा घटनाक्रम

प्रत्यक्षदर्शी और रिटायर्ड फौजी नवल सिंह भदौरिया ने बताया कि वे अपनी बाइक से बस के कुछ मीटर पीछे चल रहे थे। उनके अनुसार, दुर्घटना के लगभग 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची।उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले आसपास के ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू कर दिया था। ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

नवल सिंह भदौरिया का कहना है कि यदि ट्रॉला चालक समय रहते वाहन को सड़क से नीचे नहीं उतारता, तो यह हादसा और भी ज्यादा भयावह हो सकता था। चालक की सतर्कता से बड़ी जनहानि टल गई।

यह भी पढ़े- थाईलैंड के स्कूल में फायरिंग: छात्र ने चलाई गोलियां, टीचर की मौत, 15 बच्चे घायल