Home » मध्य प्रदेश » भोपाल में नवविवाहिता ट्विशा शर्मा की मौत से मचा बवाल, पति-सास पर दहेज हत्या का केस

भोपाल में नवविवाहिता ट्विशा शर्मा की मौत से मचा बवाल, पति-सास पर दहेज हत्या का केस

Bhopal sucide: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 31 वर्षीय नवविवाहिता ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कर विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर दी है।

मॉडल और साउथ इंडियन फिल्मों में कर चुकी थीं काम

ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। वह मार्केटिंग और कम्युनिकेशन एक्सपर्ट होने के साथ-साथ मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया से भी जुड़ी थीं। उन्होंने पुणे के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय से BBA और बाद में नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से MBA किया था। कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने के दौरान उन्होंने कई विज्ञापनों और साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम किया। वह तेलुगु फिल्म Mugguru Monagallu में नजर आ चुकी थीं।

Bhopal sucide: डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

परिवार के मुताबिक साल 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए ट्विशा की मुलाकात भोपाल निवासी वकील समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दिसंबर 2025 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं, जबकि उनकी मां गिरिबाला सिंह न्यायिक सेवा से रिटायर्ड जज हैं और वर्तमान में जिला उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष बताई जा रही हैं।

 ससुराल में फंदे से लटकी मिली ट्विशा

12 मई 2026 की रात ट्विशा अपने भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटकी मिलीं। पति और सास उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना रात करीब 11 बजे पुलिस को दी गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Bhopal sucide: परिवार बोला- यह आत्महत्या नहीं

मृतका के पिता नवनिधि शर्मा और भाई, जो भारतीय सेना में मेजर हैं, ने इसे हत्या बताया है। परिवार का कहना है कि मौत से करीब एक घंटे पहले तक ट्विशा फोन पर उनसे संपर्क में थीं। परिजनों के मुताबिक ट्विशा लगातार प्रताड़ना से परेशान थीं और नोएडा वापस लौटना चाहती थीं। परिवार ने दावा किया कि उन्होंने वापसी का टिकट भी बुक किया था, लेकिन ससुराल पक्ष ने दबाव बनाकर टिकट कैंसिल करा दिया।

मां को भेजे मैसेज से बढ़ा विवाद

14 मई को ट्विशा द्वारा अपनी मां को भेजे गए कुछ कथित स्क्रीनशॉट सामने आए। इनमें उसने लिखा था कि उसका जीवन नर्क बन चुका है और पति उस पर चरित्र को लेकर सवाल उठाता था। मैसेज में उसने परिवार से उसे वहां से ले जाने की गुहार भी लगाई थी।

Bhopal sucide: पुलिस पर भी लगे देरी के आरोप

13 मई को भोपाल पहुंचे मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के रसूख के चलते शुरुआत में पुलिस FIR दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। परिवार ने सबूत मिटाने की कोशिश का भी आरोप लगाया। विवाद बढ़ने के बाद 15 मई को पुलिस ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज मृत्यु और उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज किया।

SIT गठित, आरोपी पति की तलाश जारी

17 मई को भोपाल पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए 6 सदस्यीय SIT का गठन किया। जांच की कमान ACP स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। इसी दिन ट्विशा के परिजन मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर भी बैठे और न्याय की मांग की। पुलिस ने आरोपी पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई हैं। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। साथ ही उसका पासपोर्ट जब्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जमानत अर्जी में सास का दावा- बहू को ड्रग्स की लत थी

Bhopal sucide: 18 मई को आरोपी सास गिरिबाला सिंह की ओर से कोर्ट में दाखिल जमानत आवेदन के कुछ हिस्से सामने आए। इसमें दावा किया गया कि ट्विशा को नशे की लत थी और ड्रग्स नहीं मिलने पर उसके हाथ कांपते थे। वहीं, ट्विशा के पिता ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को पत्र लिखकर दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम कराने और मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है।

 

ये भी पढ़े: बंगाल में ‘डबल इंजन सरकार’ का बड़ा ऐलान, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर बनेगी दो कमेटियां

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments