Home » स्पोर्ट्स » टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब यही मेरी प्राथमिकता नहीं

टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब यही मेरी प्राथमिकता नहीं

Bhuvneshwar Kumar:

Bhuvneshwar Kumar: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं। अब उन्होंने पहली बार टीम इंडिया में वापसी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। भुवनेश्वर का कहना है कि अब उनके लिए टीम इंडिया में वापसी प्राथमिकता नहीं रही और उन्होंने भारतीय टीम से बाहर की जिंदगी के साथ खुश रहना सीख लिया है।

Bhuvneshwar Kumar: अश्विन ने की थी टीम में वापसी की वकालत-

हाल ही में भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा था कि भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में मौका मिलना चाहिए। उनका मानना है कि अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भारत को भुवनेश्वर जैसे अनुभवी गेंदबाज की जरूरत पड़ेगी।

Bhuvneshwar Kumar: ‘अब सिर्फ खेल के प्यार के लिए खेल रहा हूं’-

भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी के पॉडकास्ट में कहा कि अब वह सिर्फ अपने जुनून और खेल के प्रति प्यार की वजह से क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना वह पहले ही पूरा कर चुके हैं, इसलिए अब वापसी ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता नहीं है।

वापसी पर क्या बोले भुवनेश्वर-

भुवनेश्वर ने कहा, “मैं भारत के लिए खेल चुका हूं। यह ऐसी चीज नहीं है जिसे मुझे अब हासिल करना है। अगर मुझे एक और मौका मिलता है तो यह अच्छी बात होगी, लेकिन मैं वहां पहले ही रह चुका हूं। मैं इस समय सिर्फ खेल के प्यार के लिए क्रिकेट खेल रहा हूं। मुझे पता है कि मुझे अनुशासित रहना होगा।”

घरेलू क्रिकेट और यूपी टी20 लीग पर फोकस-

भुवनेश्वर ने बताया कि वह घरेलू क्रिकेट और यूपी टी20 लीग खेल रहे हैं ताकि क्रिकेट से लगातार जुड़े रहें। साथ ही, वह अपने शरीर को फिट रखने और रिकवरी के लिए जरूरी ब्रेक भी ले रहे हैं।

परिवार को दिया शांति का श्रेय-

भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि टीम इंडिया से बाहर रहने के बावजूद वह अपनी जिंदगी में पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने इसके लिए अपने परिवार का धन्यवाद किया। उनके मुताबिक, घर पर क्रिकेट या टीम इंडिया में वापसी को लेकर कोई चर्चा नहीं होती। इससे उन्हें मानसिक शांति मिली है।

2022 से टीम इंडिया से बाहर, IPL में लगातार शानदार प्रदर्शन-

भुवनेश्वर कुमार साल 2022 से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनका प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए अहम गेंदबाज की भूमिका निभाते रहे हैं और अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं

यह भी पढ़े- दतिया उपचुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड