Home » नई दिल्ली » कांग्रेस का बड़ा ऐलान, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली दिल्ली में

कांग्रेस का बड़ा ऐलान, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली दिल्ली में

CONGRESS

कांग्रेस NEWS: कांग्रेस अब ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को पूरे देश में बड़ा बनाने की तैयारी में है। नेता विपक्ष राहुल गांधी के हरियाणा में वोट चोरी के आरोप के बाद पार्टी ने नवंबर के आख़िरी हफ्ते में दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली करने का फैसला किया है। इस रैली के बाद कांग्रेस का एक डेलिगेशन राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा और ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ सिग्नेचर कैंपेन के तहत जुटाए गए करीब पांच करोड़ हस्ताक्षर राष्ट्रपति को सौंपेगा।

 

देशभर में चल रहा है कांग्रेस का सिग्नेचर कैंपेन

कांग्रेस NEWS: कांग्रेस इस वक्त हर राज्य में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नाम से एक हस्ताक्षर अभियान चला रही है। 8 नवंबर को राज्य की राजधानियों में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में यह अभियान राज्य स्तर पर समाप्त होगा। इसके बाद राज्य इकाइयां सारे हस्ताक्षर दिल्ली मुख्यालय भेजेंगी। अंत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ये हस्ताक्षर राष्ट्रपति को सौंपेंगे।

 

राहुल गांधी का बीजेपी पर सीधा हमला

कांग्रेस NEWS: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बीजेपी पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया और कहा कि अब बिहार में भी वही खेल दोहराया जा रहा है। बांका की चुनावी रैली में राहुल ने कहा “मोदी और अमित शाह ने हरियाणा का चुनाव चुरा लिया और चुनाव आयोग आंखें मूंदे बैठा है। हरियाणा में दो करोड़ मतदाताओं में से 29 लाख फर्जी हैं। ब्राज़ील की एक महिला का नाम कई बूथों पर दर्ज है , इसके सबूत भी मेरे पास हैं।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेताओं ने दिल्ली में मतदान करने के बाद बिहार में भी वोट डाले, और यही पैटर्न मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा में भी अपनाया गया।

 

राहुल ने कहा

कांग्रेस NEWS: “भाजपा उद्योगपतियों के लिए वोट चोरी करती है। वे अदाणी-अंबानी के हित में देश की जनता के वोट लूट रहे हैं।”

 

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर में सड़कों और स्कूलों से हटेंगे आवारा कुत्ते-पशु; पढ़ें पूरी खबर