Home » बिहार » Bihar Election 2025: ‘मुझे ‘यदुमुल्ला’ बने रहने में कोई दिक्कत नहीं…’ पवन सिंह, मनोज तिवारी और निरहुआ पर गरजे खेसारी लाल यादव

Bihar Election 2025: ‘मुझे ‘यदुमुल्ला’ बने रहने में कोई दिक्कत नहीं…’ पवन सिंह, मनोज तिवारी और निरहुआ पर गरजे खेसारी लाल यादव

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी स्टार और अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। खेसारी लाल यादव ने एक साथ भाजपा के चार स्टार प्रचारक मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ और पवन सिंह पर निशाना साधा है और उन्हें खुला चैलेंज भी दिया है। पवन सिंह और निरहुआ के ठगे जाने वाले बयान और बाकी आरोपों का जवाब देते हुए खेसारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं गरीब परिवार का बेटा हूं, मेरी औकात नहीं थी कि ग्रेजुएशन कर सकूं, लेकिन वे लोग अमीर हैं, पीएचडी भी कर सकते हैं। इन एनडीए के सारे नेताओं को चार दिन के अंदर पागल घोषित कर दूंगा। इनकी भाषा देखिए, कैसे बोल रहे हैं, लेकिन मैं एक संस्कारी परिवार से आता हूं और इनकी तरह बराबरी नहींकर सकता।

असल मुद्दे से भटकाते है भाजपा वाले 

निरहुआ के ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे खेसारी ने ठगा नहीं के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि ये तो निरहुआ ही बता सकते हैं कि मैंने उन्हें कितना ठगा है। उन्होंने और उनकी पार्टी ने तो पूरे बिहार को ठगा है। मैं रोजी-रोटी की बात कर रहा हूं, वो धर्म की बात कर रहे हैं। राम विरोधी होने के बयान पर उन्होंने कहा कि मैं कभी राम विरोधी नहीं हूं, मैंने राम पर गाना गाया, फिल्म बनाई, लेकिन जय राम जी की बोलने से नौकरी नहीं मिलेगी, शिक्षा नहीं मिलेगी, ये लोग सिर्फ धर्म के नाम पर वोट करते हैं और असल मुद्दे से भटकाते हैं। निरहुआ, पवन सिंह, रवि किशन, और मनोज तिवारी को चैलेंज करते हुए खेसारी ने कहा कि मेरे स्टार प्रचारक भाई मीडिया के सामने ये बोल दें कि कल यहां फैक्ट्री का शिलान्यास होगा, तो मैं आजीवन चुनाव नहीं लडूंगा और कभी सर्टिफिकेट भी नहीं लूंगा। मेरे सर्टिफिकेट लेने से बेरोजगारी कम होगी? बाकी मैं यदुमुल्ला हूं, अगर मेरे शिक्षा पर और बेरोजगारी पर बात करने से यदुमुल्ला हो जाता हूं, तो मैं हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं और मुसलमान भी इसी देश का हिस्सा हैं। तेजप्रताप यादव के नौकरी देने और नाचने वाले बयान पर खेसारी ने कहा कि वे बड़े भाई हैं और वे बाकी लोगों के साथ मिलकर ऐसा बयान दे रहे हैं, उसका जवाब देना मेरे लिए जरूरी नहीं है।

Bihar Election 2025: मंदिर जाने से क्या शिक्षक बन जाऊंगा?

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले राम मंदिर पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से बात कर खेसारी लाल यादव ने कहा था कि मैं अपने पुराने बयान पर कायम हूं। आस्था रखना अच्छी बात है, लेकिन सिर्फ मंदिर जाने से क्या मैं शिक्षक बन जाऊंगा? राम मंदिर जाने से क्या मैं प्रोफेसर या अधिकारी बन जाऊंगा? नहीं। आस्था एक निजी मामला है, लेकिन शिक्षा ही राष्ट्र का निर्माण करती है। तो हां, मंदिर बनाइए, मस्जिद बनाइए, जो चाहें बनाइए, लेकिन अच्छे विश्वविद्यालय भी बनाइए। हमारे बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य के लिए काम कीजिए। लोगों को रोजगार दीजिए। हम ट्रंप जैसे किसी को वोट नहीं देते, हम अपने नेताओं को वोट देते हैं, इस उम्मीद में कि वे हमारे लिए काम करेंगे। आप राम मंदिर भी बनाइए, लेकिन साथ ही हमारे बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर विश्वविद्यालय भी बनाएं।

ये भी पढ़े… Bihar Election 2025: ‘बिहार के विकास कार्य गिना’ मनोज तिवारी ने राहुल गांधी की बोलती बंद कर दी