Bihar: राजधानी दिल्ली के अंतर्गत मालवीय नगर में एक होटल मालिक की लापरवाही से भड़की भीषण आग में देश-विदेश के कई लोग जलकर मर गए और कई अस्पताल में जीवन की जंग लड़ रहे हैं। लापरवाही और अमानवीयता की यह इंतिहा हर जगह देखी जा रही है। दिल्ली के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में आग लग गई। अस्पताल प्रशासन और स्टाफ का अमानवीय चेहरा देखिये कि मरीजों को आग में जलता छोड़कर खुद भाग निकले। दमकल विभाग ने खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर मरीजों को बचाया।अस्पताल की फायर पाइटिंग व्यवस्था पर सवाल भी सवाल उठ रहे हैं।
5 मरीजों की की जलने से मौत
बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से 5 मरीजों के जलकर मर जाने की खबर है। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि कई मरीजों को सुरक्षित निकालकर दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि आईसीयू में आग लगने से भारी मात्रा में धुआं फैल गया। मरीजों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। आईसीयू और सीसीयू में भर्ती अन्य मरीजों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है।
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि आईसीयू में आग लगने से भारी मात्रा में धुआं फैल गया। मरीजों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। आईसीयू और सीसीयू में भर्ती अन्य मरीजों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है।
एसएसपी कान्तेश मिश्रा ने बताया कि यह घटना लगभग 3:30–3:45 बजे हुई। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। भर्ती 12–13 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है।
Bihar: धुएं से भर गया आईसीयू
वहां मौजूद एक शख्स ने बताया कि रात करीब 3 बजे, अस्पताल का आईसीयू पूरी तरह से धुएं से भर गया था। स्थिति को संभालने के लिए वहां कोई मौजूद नहीं था। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी भाग खड़े हुए। धुएं की वजह से आईसीयू में रुमाल बांधकर जाने पर भी सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
Bihar: मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताया है।उन्होंने मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा घायलों के उपचार हेतु सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है।
ये भी पढ़ें…दिल्ली की आग में बुझीं विदेशी जिंदगियां,क्या भारतीय कानून उनके परिवारों को भी देगा मुआवजा?








