Home » बिहार » बिहार विधान परिषद उपचुनाव का ऐलान! 12 मई को वोटिंग, 14 को नतीजे – जानें पूरा खेल

बिहार विधान परिषद उपचुनाव का ऐलान! 12 मई को वोटिंग, 14 को नतीजे – जानें पूरा खेल

Spread the love

Bihar By Election: चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद की एक सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह सीट भागलपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की है, जो पिछले साल नवंबर से खाली चल रही थी।

क्यों खाली हुई सीट?

यह सीट राधा चरण साहा  के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वह नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बन गए थे, जिसके बाद उन्हें परिषद की सदस्यता छोड़नी पड़ी।

Bihar By Election:  पूरा चुनाव कार्यक्रम

चुनाव आयोग के अनुसार उपचुनाव का शेड्यूल इस प्रकार है: 16 अप्रैल 2026: अधिसूचना जारी, 23 अप्रैल 2026: नामांकन की अंतिम तिथि, 24 अप्रैल 2026: नामांकन पत्रों की जांच, 27 अप्रैल 2026: नाम वापसी की अंतिम तिथि, 12 मई 2026: मतदान और 14 मई 2026: मतगणना की जाएगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 15 मई तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी।

आचार संहिता लागू

चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी होते ही संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। प्रशासन को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Bihar By Election: कार्यकाल रहेगा सीमित

इस उपचुनाव में जीतने वाले उम्मीदवार का कार्यकाल 7 अप्रैल 2028 तक रहेगा, यानी यह पूर्ण कार्यकाल नहीं होगा बल्कि शेष अवधि के लिए ही सदस्यता मिलेगी।

राजनीतिक सरगर्मी तेज

इस सीट पर उपचुनाव के ऐलान के साथ ही जनता दल , भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और  कांग्रेस समेत कई दलों के बीच मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। अब सभी की नजर 12 मई को होने वाली वोटिंग और 14 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी है।

ये भी पढ़े… केरल, असम और पुडुचेरी में वोटिंग जारी… 1,899 उम्मीदवारों की किस्मत का आज होगा फैसला?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments