Election 2026 Voting Live: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। तीनों राज्यों में सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं।
11 बजे तक का मतदान प्रतिशत
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक असम में 38.57% मतदान दर्ज किया गया है। वहीं केरल में 33.13% और पुडुचेरी में 36.90% वोटिंग हुई है। शुरुआती घंटों में ही मतदान की रफ्तार तेज नजर आ रही है, जो अच्छे मतदान प्रतिशत के संकेत दे रही है।
Election 2026 Voting Live: पहले भी दिखा उत्साह
सुबह 9 बजे तक केरल में 16.23% और पुडुचेरी में 17.41% मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद जैसे-जैसे दिन बढ़ा, मतदान प्रतिशत में तेजी आई।
1899 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
तीनों राज्यों में कुल 1,899 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो रही है। इसके साथ ही करीब 10 लाख से ज्यादा फर्स्ट टाइम वोटर्स भी इस चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं, जो लोकतंत्र के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।
Election 2026 Voting Live: सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। असम में 1.5 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पीएम मोदी की अपील
नरेंद्र मोदी ने असम के मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवा और महिला मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व को और मजबूत बनाएं।
Election 2026 Voting Live: सीटों और मतदाताओं का गणित
असम की 126 सीटों पर 722 उम्मीदवार मैदान में, केरल की 140 सीटों पर 883 प्रत्याशी और पुडुचेरी की 30 सीटों पर 294 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। तीनों राज्यों में करोड़ों मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
नतीजों पर टिकी नजर
मतदान शाम तक जारी रहेगा और सभी की नजर अब 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी है। शुरुआती रुझान बताते हैं कि इस बार भी मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
As polling begins for the Assam Assembly elections 2026, I appeal to the people of Assam to exercise their franchise in large numbers. I hope that the state’s youth and women voters participate enthusiastically and make this election a celebration of democracy and public duty.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2026
ये भी पढ़े… वोट डालते ही राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने दिया बड़ा बयान- क्यों बोले ‘लोकतंत्र हमारे दिलों में है’?








