Home » मध्य प्रदेश » Madhya Pradesh: तालाब में 5 घंटे छिपा रहा शातिर चोर! कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Madhya Pradesh: तालाब में 5 घंटे छिपा रहा शातिर चोर! कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Madhya Pradesh: तालाब में 5 घंटे छिपा रहा शातिर चोर! कमल की डंडी से लेता रहा सांस,

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सीहोर रेलवे स्टेशन के पास उस वक्त हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जब RPF ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए पास के तालाब में कूद गया और करीब 5 घंटे तक पानी के अंदर छिपा रहा।

 कमल की डंडी बनी ‘ऑक्सीजन पाइप’

सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि आरोपी पानी के अंदर छिपे रहने के दौरान कमल की डंडी के सहारे सांस लेता रहा। इस अनोखे तरीके ने सुरक्षा एजेंसियों को भी हैरान कर दिया।जानकारी के मुताबिक आरोपी ट्रेनों में सफर करने वाली महिला यात्रियों को टारगेट करता था। खासतौर पर वह एसी कोच में यात्रा करने वाली महिलाओं के सामान पर हाथ साफ करता था। काफी समय से RPF उसकी तलाश में जुटी थी।

Madhya Pradesh: सूचना मिलते ही बिछाया जाल

तड़के मुखबिर से सूचना मिलने के बाद RPF ने सीहोर रेलवे स्टेशन के आसपास घेराबंदी की। जवानों ने पूरे इलाके को सील कर दिया, लेकिन जैसे ही आरोपी को भनक लगी, वह भागकर रेलवे ट्रैक की ओर पहुंचा और खुद को बचाने के लिए तालाब में कूद गया।

Madhya Pradesh: अंधेरे का फायदा उठाकर पानी में छिपा रहा

RPF के जवान भी पीछा करते हुए तालाब तक पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण आरोपी पानी में नजर नहीं आया। इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया।

लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद गिरफ्तारी

करीब 5 घंटे की कड़ी मेहनत और सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार RPF ने इस शातिर चोर को पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।

ये भी पढ़े: लेबनान में इजराइल का भीषण हमला, एक दिन में 254 मौतें, 1165 से ज्यादा घायल, देशभर में राष्ट्रीय शोक घोषित