Breaking News
Home » बिहार » सावधान! घर में बिजली ठीक करना बन सकता है जानलेवा, जहानाबाद की दर्दनाक घटना ने दी चेतावनी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सावधान! घर में बिजली ठीक करना बन सकता है जानलेवा, जहानाबाद की दर्दनाक घटना ने दी चेतावनी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Bihar News
Bihar News

Bihar News: जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा बीघा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अब पढ़े मामला…

मृतक की पहचान हरेंद्र बिंद के रूप में हुई है, जो मिश्रा बीघा गांव, काको थाना क्षेत्र के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरेंद्र बिंद अपने घर में बिजली की खराबी को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने टोका लगाकर लाइट ठीक करने की कोशिश की, इसी दौरान वह अचानक तेज करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गंभीर अवस्था में उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल, जहानाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Bihar News: अस्पताल परिसर में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की अचानक हुई मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, हरेंद्र बिंद नगर परिषद में कार्यरत थे और परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है। परिजन इस हादसे से गहरे सदमे में हैं और उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा है।

घटना की सूचना काको थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया चल रही है।

Report By: बरुण कुमार

ये भी पढ़े… मधेपुरा में 72 करोड़ के ड्रेनेज प्रोजेक्ट में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर, ताज़ी RCC ढलाई में धंसा विधायक का पैर, सबूत मिटाने के लिए रातों-रात तोड़फोड़