Home » बिहार » जगदीशपुर विधायक ने पूर्व IPS को बताया पागल, कहा- ‘निशांत कुमार का व्यक्तित्व शालीन’

जगदीशपुर विधायक ने पूर्व IPS को बताया पागल, कहा- ‘निशांत कुमार का व्यक्तित्व शालीन’

जगदीशपुर विधायक

Bihar News: पटना में नीट छात्र की हत्या मामले में पीड़ित परिवार की मांग पर बिहार सरकार ने जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया है। अब मामला सीबीआई के पास चला गया है और सीबीआई ने अपनी जांच भी शुरू कर दी है। उक्त बातें जदयू नेता सह जगदीशपुर विधायक भगवान शिव कुशवाहा ने शनिवार को जिला अतिथि गृह में प्रेस को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सीबीआई अब पूरे मामले की गहनता से जांच करेगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास को बताया पागल

वहीं नीट छात्रा मामले में पूर्व आईपीएस द्वारा दिए गए बयान पर भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि अमिताभ दास पागल है। उन्हें मानसिक इलाज की जरूरत है और अगर वे बिहार में इलाज कराना चाहते हैं, तो कोईलवर में बिहार सरकार ने एक नया हॉस्पिटल भी खोल दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पूर्व आईपीएस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं तो उन्हें मीडिया में सार्वजनिक करना चाहिए।

Bihar News: मुख्यमंत्री का पुत्र शालीन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पर अमिताभ दास द्वारा लगाए गए आरोपों पर भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार एक इंजीनियर हैं और उनका व्यक्तित्व काफी शालीन है। निशांत कुमार अपने हाउस से भी बहुत कम बाहर निकलते हैं और उन पर आरोप लगाना चंद्रमा पर थूकने के बराबर है। उन पर वही लोग आरोप लगा सकते हैं, जो मानसिक रूप से पागल हो चुके हैं।

निशांत कुमार का राजनीति में स्वागत

वहीं निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चाओं पर श्री कुशवाहा ने कहा कि आज युवाओं का जमाना है और निशांत कुमार राजनीति में आना चाहते हैं, तो अच्छा है, लेकिन उन पर राजनीतिक थोपी भी नहीं जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के सभी नेता चाहते हैं कि निशांत कुमार राजनीति में आए और नीतीश कुमार का फैसला हीं पार्टी का फैसला होगा।

Report By: Divakar Tiwari

ये भी पढ़े… तेज प्रताप यादव के बयान से गरमाई राजनीति कहा- ‘हमें भी मरवाने की बातें हो रही…’