BIHAR NEWS: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किए जाने की मांग पर कहा कि केंद्र सरकार उचित समय आने पर राज्य का दर्जा बहाल करेगी। उन्होंने यह बयान नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा स्टेटहुड की मांग को लेकर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के बीच दिया।
फारूक अब्दुल्ला पर साधा निशाना
गिरिराज सिंह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने और उनके परिवार ने हमेशा पाकिस्तान समर्थक रुख अपनाया तथा अलगाववादियों को मुख्यधारा की राजनीति में लाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि सरकार सही समय पर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देगी।
BIHAR NEWS: स्टेटहुड को लेकर एनसी का प्रदर्शन
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी ने इस मुद्दे पर ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य दलों से भी समर्थन मांगा है।
अखिलेश यादव पर भी किया हमला
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ‘जो सनातन है, वही समाजवाद है’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें एक कदम आगे बढ़कर यह कहना चाहिए था कि समाजवाद ही सनातन है। उन्होंने इस बयान पर तंज कसते हुए सपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा।
BIHAR NEWS: रामभक्तों और सनातन का किया जिक्र
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सनातन के बिना भारत की पहचान अधूरी है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव और रामगोपाल यादव के पुराने बयानों का उल्लेख करते हुए सपा पर रामभक्तों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही कांग्रेस और तथाकथित ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ पर भी तीखी टिप्पणी की।
ये भी पढ़े… मेरठ लाठीचार्ज पर NHRC सख्त! UP के DGP और गृह सचिव से तलब की रिपोर्ट








