Home » बिहार » Bihar News: सहरसा रेड लाइट एरिया में पुलिस ने अवैध धंधे का किया भंडाफोड़, 15 लड़कियों को दबोचा

Bihar News: सहरसा रेड लाइट एरिया में पुलिस ने अवैध धंधे का किया भंडाफोड़, 15 लड़कियों को दबोचा

15 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू
Spread the love

Bihar News: सहरसा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेड लाइट एरिया और उससे सटे इलाकों में चल रहे अवैध धंधों का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 15 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिलने के बाद पूरे मामले का पहले सत्यापन कराया गया। सूचना की पुष्टि होने पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों की संख्या अधिक रखी गई, ताकि कार्रवाई को पूरी संवेदनशीलता और प्रभावशीलता के साथ अंजाम दिया जा सके। इसके बाद रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास के संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके से 15 लड़कियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

Bihar News: 15 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू
15 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू

Bihar News: आगे की कार्यवाही में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेस्क्यू की गई सभी लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही है, ताकि इस अवैध नेटवर्क और इसमें संलिप्त लोगों के बारे में अहम जानकारी जुटाई जा सके। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस छापेमारी में हेडक्वार्टर डीएसपी कमलेश्वर प्रसाद सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांस तिवारी और हेल्प चाइल्ड की अधिकारी टूसी कुमारी सहित पुलिस बल की अहम भूमिका रही।

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में इस अवैध कारोबार से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Report By: शौकत अली

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments