Home » Uncategorized » बिहार विधानसभा में तेजस्वी का सरकार पर तीखा हमला

बिहार विधानसभा में तेजस्वी का सरकार पर तीखा हमला

Bihar News

Bihar News: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार “न्याय के साथ विकास” के बजाय “अन्याय के साथ विनाश” की नीति पर चल रही है। तेजस्वी ने सरकार को अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पूरी तरह विफल बताया।

लोकतंत्र से डर तंत्र की ओर बढ़ता बिहार

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र को डर तंत्र में बदल दिया गया है। उन्होंने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की नींद अब बेटियों की चीख से भी नहीं टूटती। अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं बचा है, जबकि सरकार में न शर्म है और न ही संवेदनशीलता। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि “थाना खामोश है, प्रशासन बेहोश है और सरकार मदहोश है।”

Bihar News: विकास के दावों पर सवाल

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सरकार के विकास संबंधी दावों को खोखला बताते हुए पूछा कि यदि बिहार में विकास हो रहा है तो राज्य किस क्षेत्र में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय, शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में बिहार सबसे पीछे है। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, जबकि गरीबों से वोट लेकर उनके घर उजाड़े जा रहे हैं।

विशेष राज्य दर्जे की मांग को समर्थन

तेजस्वी यादव ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज देने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार, डबल उपमुख्यमंत्री और भारी बहुमत के बावजूद बिहार आज भी वहीं खड़ा है जहां दशकों पहले था। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से विशेष राज्य की मांग करें, विपक्ष पूरा समर्थन करेगा

ये भी पढ़ें…‘ज्ञान की कोई सीमा नहीं, अज्ञान की कोई उम्र नहीं’-सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तंज वायरल