Home » नई दिल्ली » दिल्ली भाजपा की कमान मिलने के बाद हर्ष मल्होत्रा की पहली प्रतिक्रिया आई सामने कहा- ‘PM मोदी और नेतृत्व का आभार’

दिल्ली भाजपा की कमान मिलने के बाद हर्ष मल्होत्रा की पहली प्रतिक्रिया आई सामने कहा- ‘PM मोदी और नेतृत्व का आभार’

हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली BJP की कमान

BJP News: दिल्ली भाजपा की कमान मिलने के बाद हर्ष मल्होत्रा की पहली प्रतिक्रिया, बोले-पीएम मोदी और नेतृत्व का आभार नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है।

नेताओं का जताया आभार

दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हर्ष मल्होत्रा ​​ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा का बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और मैं इसे पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर हर्ष मल्होत्रा को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि हर्ष मल्होत्रा को भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! उन्होंने लिखा कि आपके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा, मजबूती और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव एवं समर्पण से दिल्ली भाजपा और अधिक सशक्त होगी।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा कि भाई हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई। उनके नेतृत्व में दिल्ली भाजपा और भी ऊंचाइयां हासिल करे ये शुभेक्षा है। भाई वीरेंद्र सचदेवा को सफल कार्यकाल की दिली बधाइयां। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर हर्ष मल्होत्रा को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त होने पर माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री एवं पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा कि संगठन के प्रति आपका दीर्घकालिक समर्पण, जमीनी कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के साथ आपका आत्मीय जुड़ाव सदैव प्रेरणादायी रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में दिल्ली भाजपा और अधिक सशक्त होगी तथा प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत और विकसित दिल्ली के संकल्प को नई गति मिलेगी। आपके सफल एवं ऊर्जावान कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं।

ये भी पढ़े… कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें भाजपा ने सौंपी दिल्ली संगठन की कमान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments