BRICS cuisine: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे BRICS शिखर सम्मेलन में देश-विदेश से आए मेहमानों और पत्रकारों के लिए खाने का खास इंतजाम किया गया है। मीडिया सेंटर में भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ ग्लोबल कुजीन भी परोसी जा रही है। इस पूरे इंतजाम की जिम्मेदारी ITC Hotels को दी गई है।
BRICS cuisine: भारतीय स्वाद के साथ ग्लोबल कुजीन का तड़का-
BRICS समिट में ITC Hotels की कॉर्पोरेट शेफ मनीषा ने IANS से बातचीत में बताया कि मेहमानों के लिए कई तरह के व्यंजन पेश किए जा रहे हैं। पिछले डेढ़ दिन से ITC के प्रमुख ब्रांड्स बुखारा, दम पुख्त, दक्षिण और कबाब एंड करी के व्यंजनों को शोकेस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेन्यू तैयार करते समय इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि दुनिया के अलग-अलग देशों से आने वाले मेहमानों को उनकी पसंद का खाना भी मिल सके। भारतीय व्यंजनों के अलावा चाइनीज और वेस्टर्न कुजीन को भी मेन्यू में शामिल किया गया है।
BRICS cuisine: 100 से ज्यादा शेफ संभाल रहे खाने की जिम्मेदारी-
ITC के मुताबिक, पूरे भारत में उसके करीब 140 होटल हैं और बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान अलग-अलग जगहों से विशेषज्ञ शेफ को बुलाया जाता है। BRICS समिट में 100 से ज्यादा शेफ मेन्यू तैयार करने और खाना बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ITC होटल के एरिया शेफ राजदीप कपूर ने मेहमानों से भारतीय व्यंजनों का आनंद लेने की अपील की।
G20 और AI Summit में भी ITC ने संभाली थी जिम्मेदारी-
ITC की कॉर्पोरेट शेफ मनीषा ने कहा कि BRICS समिट के लिए चुना जाना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इससे पहले G20 और AI Summit जैसे बड़े आयोजनों में भी ITC Hotels की ओर से खाना परोसा गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में अपने देश के खान-पान और संस्कृति को दुनिया के सामने पेश करने का मौका मिलता है। उनके लिए यह सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी होती है।
वैश्विक स्वाद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया मेन्यू-
BRICS समिट में ITC Hotels के प्रतिनिधि रजनीश मल्लर ने कहा कि मीडिया सेंटर में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मीडिया के लोग मौजूद हैं। ऐसे में मेन्यू को बेहद सावधानी से तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां भारत के बेहतरीन व्यंजनों के साथ दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के लोकप्रिय व्यंजन भी पेश किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य वैश्विक स्वाद के साथ भारतीय व्यंजनों और कंफर्ट फूड का बेहतर अनुभव देना है।
1910 में हुई थी ITC की शुरुआत-
बता दें कि ITC की स्थापना वर्ष 1910 में हुई थी। इसका मूल नाम इंपीरियल टोबैको कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड था। 1970 में इसका नाम इंडिया टोबैको कंपनी लिमिटेड किया गया और 1974 में कंपनी का नाम बदलकर ITC लिमिटेड कर दिया गया। ITC के होटल कारोबार की शुरुआत 1975 में चेन्नई में पहली प्रॉपर्टी के साथ हुई थी। आज कंपनी ITC Hotels और Welcomhotel समेत कई ब्रांड्स के तहत 150 से अधिक प्रॉपर्टीज का संचालन करती है।








