Breaking News
Home » अंतर्राष्ट्रीय » भीषण गर्मी में AC ऑफिसों की बढ़ी मांग, कर्मचारियों की मौजूदगी 75% तक बढ़ी

भीषण गर्मी में AC ऑफिसों की बढ़ी मांग, कर्मचारियों की मौजूदगी 75% तक बढ़ी

 Britain Heatwave:
 Britain Heatwave:

Britain Heatwave: ब्रिटेन में इस साल पड़ रही तीसरी भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम छोड़कर एयर-कंडीशन्ड (AC) ऑफिसों का रुख कर रहे हैं। देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। पारंपरिक ब्रिटिश घर गर्मी से बचाव के लिए डिजाइन नहीं किए गए हैं, इसलिए लोग घरों की उमस से बचने और आरामदायक माहौल में काम करने के लिए दफ्तरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके चलते कोविड-19 महामारी के बाद पहली बार ऑफिसों में कर्मचारियों की मौजूदगी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

Britain Heatwave: AC ऑफिस स्पेस की मांग में तेज उछाल-

लंदन में कंपनियों को ऑफिस स्पेस उपलब्ध कराने वाली संस्था एडाप्ट वर्कस्पेस के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण एयर-कंडीशन्ड ऑफिसों की मांग दोहरे अंकों में बढ़ी है। कॉर्पोरेट कंपनियां कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण देने के लिए वातानुकूलित ऑफिस स्पेस की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।

Britain Heatwave: प्रदूषण रोकने के लिए AC पर सख्ती-

एक ओर जहां गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर लंदन की स्थानीय काउंसिलों ने प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से लोगों को घरों में नए AC लगाने से बचने और पहले से लगे कुछ AC हटाने की सलाह दी है। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पंखों का उपयोग करने और घरों की खिड़की-दरवाजे खुले रखने की अपील की है।

75% तक बढ़ी कर्मचारियों की मौजूदगी-

फ्लेक्सिबल ऑफिस कंपनी ऑफिस स्पेस इन टाउन के आंकड़ों के मुताबिक, रेड अलर्ट वाले अत्यधिक गर्म दिनों में उनके दफ्तरों में कर्मचारियों की मौजूदगी 75 प्रतिशत तक बढ़ गई। कंपनी का कहना है कि लोग घरों की उमस और गर्मी से परेशान हैं और बेहतर कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए ठंडे ऑफिसों में काम करना पसंद कर रहे हैं।

तीन साल में दोगुने हुए AC वाले घर-

ब्रिटेन में घरों के लिए भी कूलिंग उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ी है। पिछले तीन वर्षों में AC वाले घरों की संख्या दोगुनी होकर करीब 40 लाख पहुंच गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि वर्क फ्रॉम होम के बढ़ते चलन और लगातार बढ़ती गर्मी के कारण पोर्टेबल पंखों और एयर कंडीशनर की मांग में सालाना 79 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है। वर्तमान में इन 40 लाख घरों में से करीब 19 लाख घरों में स्थायी AC यूनिट लगी हुई हैं।

यह भी पढ़े- मेलबर्न से PM मोदी का बड़ा ऐलान, ‘मेड इन इंडिया’ 6G पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा भारत