Home » मनोरंजन » चार साल के मिलिट्री ब्रेक के बाद BTS का धमाकेदार कमबैक, नेटफ्लिक्स पर लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा जादू

चार साल के मिलिट्री ब्रेक के बाद BTS का धमाकेदार कमबैक, नेटफ्लिक्स पर लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा जादू

चार साल बाद BTS वापसी

BTS Comeback Live: दक्षिण कोरिया के मशहूर के-पॉप बैंड और दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक ग्रुप बीटीएस ने चार साल के लंबे ब्रेक के बाद जोरदार वापसी की है। यह ब्रेक उनके मिलिट्री सेवा के कारण हुआ था। 21 मार्च 2026 को सात सदस्यीय इस ग्रुप ने नेटफ्लिक्स पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए “बीटीएस द कमबैक लाइव – अरिरंग” कार्यक्रम में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ लौटकर सभी को हैरान कर दिया। इस मौके पर ‘बीटीएस आर्मी’ ने भी अपनी खुशी और उत्साह जताया।

चार साल बाद BTS वापसी
चार साल बाद BTS वापसी

2.6 लाख लोगों ने देखा लाइव शो

चार सालों के इंतजार के बाद बीटीएस की लाइव परफॉर्मेंस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह कमबैक लाइव कार्यक्रम सोल के ग्वांगवामुन स्क्वायर में आयोजित किया गया और इसे नेटफ्लिक्स पर भी लाइव स्ट्रीम किया गया।सियोल मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, इस इवेंट को देखने के लिए लगभग 2.6 लाख लोग मध्य सियोल में जमा हुए।

चार साल बाद BTS वापसी
चार साल बाद BTS वापसी

BTS Comeback Live: चार साल बाद कॉन्सर्ट का जादू

इस कार्यक्रम में शामिल एक महिला ने कहा, “मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं क्योंकि यह मेरा पहला अनुभव है। मैं तीन साल से कोरिया में रह रही हूं और बीटीएस मिलिट्री में थे। इसलिए इस कॉन्सर्ट का इंतजार कर रही थी। यह एल्बम मेरे लिए बहुत खास है। मैंने अभी तक सिर्फ एक गाना सुना है और बाकी सभी गानों को लाइव सुनने का इंतजार कर रही हूं।”

BTS Comeback Live: चार साल बाद BTS वापसी
चार साल बाद BTS वापसी

अंतरराष्ट्रीय फैंस का उत्साह

एक अन्य महिला ने भी अपनी खुशी जताई और कहा, “मैं लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रही थी और अब वह दिन आ गया। मैं बहुत उत्साहित हूं।”

नेपाल की रहने वाली एक और फैन ने बताया, “मैं सोल में हूं, लेकिन नेपाल से आई हूं। आज मैं बीटीएस के इस बड़े कॉन्सर्ट में पहली बार शामिल हुई हूं। मैं बहुत रोमांचित हूं। इतनी बड़ी संख्या में कॉन्सर्ट होना और इस तरह का अनुभव पाना मेरे लिए यादगार है। मैं सभी मेंबर्स के नाम नहीं जानती, लेकिन जंगकुक का नाम मैंने बहुत बार सुना है। मैं सभी कोरियाई स्टार्स की बड़ी फैन हूं।”

ये भी पढ़ें…मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भारत को राहत, टन एलपीजी लेकर भारत पहुंचा ‘पाइक्सिस पायनियर’ जहाज

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments