Home » उत्तर प्रदेश » Bulandshahar News: ‘दानिश’ की नीच हरकत का वीडियो वायरल होते ही योगी की पुलिस ने सबक सिखा दिया

Bulandshahar News: ‘दानिश’ की नीच हरकत का वीडियो वायरल होते ही योगी की पुलिस ने सबक सिखा दिया

Bulandshahar News

Bulandshahar News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक शादी समारोह के दौरान रोटी बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक को साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से रोटी बनाते समय वह उस पर थूक रहा है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होती ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर पहासू थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

कब की है घटना?

Bulandshahar News: ये घटना विक्रम कुमार बाल्मीकि की बेटी की शादी के दौरान की है। शिकायतकर्ता प्रशांत शर्मा, जो इस शादी में आमंत्रित थे, ने देखा कि रोटी बनाने वाला युवक हर रोटी बनाते समय उस पर थूक रहा था। प्रशांत शर्मा ने यह हरकत अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली और फिर पहासू थाने में दानिश के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान

Bulandshahar News: शिकायत के आधार पर पुलिस ने दानिश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे व्यवहार न केवल असभ्यता का प्रतीक हैं, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिहाज से भी गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं।

आम हो गई ऐसी घटनाएं

Bulandshahar News: आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह से रोटी पर थूकते वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी कई बार इस तरह के वीडियो सामने आ चुके है। जिन्हें देखकर विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे घटनाक्रम अब आम होने लगी हैं। शादी या किसी सार्वजनिक समारोह में भी इस तरह की हरकतें समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। लोग अक्सर सोशल मीडिया पर इसे वायरल करते हैं, लेकिन सुधार की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

ये भी पढ़े… Bihar Election 2025: ‘तीन बंदरों की जोड़ी’ वाले बयान से चिढ़ गए अखिलेश, पलटवार कर योगी को दिया करारा जवाब