Home » राजनीति » पांच राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग

पांच राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग

By-elections 2026:

By-elections 2026: चुनाव आयोग ने देश की छह खाली सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों में पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट शामिल है। सभी सीटें संबंधित विधायकों और सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी।

By-elections 2026: इन विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव-

उपचुनाव के लिए तमिलनाडु की दो, पश्चिम बंगाल की दो और पुडुचेरी की एक विधानसभा सीट शामिल है।

– मदुरंतकम — तमिलनाडु
– धारापुरम — तमिलनाडु
– थट्टांचावडी — पुडुचेरी
– रेजीनगर — पश्चिम बंगाल
– नंदीग्राम — पश्चिम बंगाल

By-elections 2026: असम की नगांव लोकसभा सीट भी शामिल-

विधानसभा सीटों के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। यहां सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई थी।

9 सितंबर से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया-

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 9 सितंबर 2026 को उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। उम्मीदवार 16 सितंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी, जबकि 19 सितंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख होगी।

6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को मतगणना-

सभी छह सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया 11 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

इस्तीफों के कारण खाली हुईं सीटें-

इन सभी सीटों पर संबंधित जनप्रतिनिधियों के इस्तीफे के कारण उपचुनाव की स्थिति बनी है। तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट से विधायक मरागथम कुमारवेल और धारापुरम से पी. सत्यभामा के इस्तीफे के बाद सीटें खाली हुईं। पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट से विधायक हुमायूं कबीर और नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हो रहा है। वहीं पुडुचेरी की थट्टांचावडी सीट विधायक एन. रंगासामी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी

यह भी पढ़े- क्या बंगाल में बैन होगा मांस-मछली? बाबा बागेश्वर के बयान से छिड़ी नई बहस