
झारखंड में 45 परीक्षाओं पर बड़ा एक्शन, 39 रद्द और 6 स्थगित, किन-किन एग्जाम पर गिरी गाज? देखें पूरी लिस्ट
झारखंड सरकार ने JPSC और JSSC की 45 परीक्षाओं पर बड़ा फैसला लिया है। 39 परीक्षाएं रद्द और 6 स्थगित की गई हैं। यह कार्रवाई CID और SIT जांच में सामने आए तथ्यों के बाद हुई। सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट, निगरानी प्रकोष्ठ और परीक्षा सुधार समिति बनाने का भी निर्णय लिया।













