Nepal Flash Floods: नेपाल के पहाड़ी इलाकों में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तिब्बत की ओर से भोटे कोशी नदी में अचानक पानी बढ़ने के बाद सड़कें, पुल, मकान और बिजली परियोजनाएं प्रभावित हुईं। हादसे में अब तक 95 लोगों की मौत की खबर है, जबकि बड़ी संख्या में लोग पता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
Nepal Flash Floods: तिब्बत से आया अचानक सैलाब-
बाढ़ का सबसे ज्यादा असर नेपाल के रासुवा जिले में देखने को मिला। तिब्बत सीमा से लगे टिमुरे और स्याफ्रुबेंसी इलाकों में पानी तेजी से बढ़ा, जिससे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई वाहन, सामान और इमारतें पानी में बह गईं। रासुवा के अलावा नुवाकोट और धादिंग जिले भी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कई जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
Nepal Flash Floods: सेना और पुलिस ने संभाला मोर्चा-
नेपाल की सेना, सशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस को राहत एवं बचाव अभियान में लगाया गया है। सेना ने कई हेलिकॉप्टरों को भी अभियान में उतारा है, लेकिन पानी का स्तर अधिक होने के कारण प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने में मुश्किलें आ रही हैं। अब तक दर्जनों लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों और पता लोगों की संख्या बढ़ सकती है।
चीन के तिब्बत में भी तबाही-
बाढ़ का असर नेपाल-चीन सीमा के दूसरी ओर भी देखने को मिला है। चीन के तिब्बत क्षेत्र के ग्यिरोंग काउंटी में बाढ़ और भूस्खलन से सड़क, संचार और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए निगरानी व शुरुआती चेतावनी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
भारत ने नेपाल को भेजी राहत सामग्री-
नेपाल में आई इस आपदा के बाद भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। बुधवार रात सैन्य परिवहन विमान के जरिए नेपाल को राहत सामग्री की पहली खेप भेजी गई। इसके कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर बात की और स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
बिहार और यूपी में भी अलर्ट-
नेपाल में बाढ़ के बाद भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। बिहार में अलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात कर तैयारियों की जानकारी ली। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज और कुशीनगर जिला प्रशासन को संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इन जिलों में गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
नेपाल में फंसे भारतीय पर्यटकों को निकालने की अपील-
लोकसभा सांसद दयानिधि मारन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से नेपाल में बाढ़ के बीच फंसे या पता भारतीय पर्यटकों को सुरक्षित निकालने की अपील की है। इनमें तमिलनाडु के करीब 50 लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की पहली लिस्ट आई सामने-
Details of treatment of Rasuwa Bhotekoshi flood victims in various hospitals of Nepal, as of 6 pm today: Nepal Police pic.twitter.com/Q1GJboprRV
— ANI (@ANI) August 26, 2026
राष्ट्रपति मुर्मू ने जताई संवेदना-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेपाल में हुई तबाही पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने नेपाली राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और नेपाल के लोगों के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि भारत इस मुश्किल घड़ी में नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है। नेपाल में राहत और बचाव अभियान जारी है और प्रभावित इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़े- हत्या से 2 घंटे पहले हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान ने शेयर किया था वीडियो








