महाराष्ट्र में आगामी नगर निगम चुनावों से पहले अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने राज्य चुनाव आयोग को 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है। इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और युवा चेहरों को शामिल किया गया है, जो पूरे राज्य में पार्टी के जनसंपर्क और प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि एनसीपी ने नगर निकाय चुनाव महायुति गठबंधन के तहत लड़ने की इच्छा जताई है, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि यदि पुणे और पिंपरी-चिंचवड जैसे प्रमुख नगर निगमों में संतोषजनक सीट बंटवारा नहीं होता है, तो एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार है।