Pune train accident: महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुणे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन डिरेल हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया, लेकिन राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। घटना के बाद रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आया और स्थिति को संभाल लिया गया।
कैसे हुआ हादसा?
सेंट्रल रेलवे के अनुसार, CSMT से सोलापुर जा रही वंदे भारत ट्रेन (गाड़ी संख्या 22225) के चौथे कोच की एक ट्रॉली शाम करीब 7:30 बजे पुणे स्टेशन में प्रवेश करते समय डायमंड क्रॉसिंग पर पटरी से उतर गई। यह घटना प्लेटफॉर्म के पास हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Pune train accident: रेलवे ने क्या कहा?
CPRO/सेंट्रल रेलवे ने स्पष्ट किया कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। रेलवे ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और यात्रियों को दूसरे रैक में शिफ्ट करने की व्यवस्था की गई।
Pune train accident: इंफ्रास्ट्रक्चर पर उठे सवाल
बताया जा रहा है कि पुणे स्टेशन यार्ड के पुनर्निर्माण के तहत डायमंड क्रॉसिंग को अपग्रेड करने की योजना पहले से ही थी। ऐसे में इस हादसे के बाद ट्रैक और सिस्टम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
पहली बार डिरेल हुई वंदे भारत
2019 में शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन सेवा के बाद यह पहला मामला है जब ट्रेन डिरेल हुई है। अब तक इस ट्रेन को देश की सबसे सुरक्षित ट्रेनों में गिना जाता था, जिसमें ‘कवच’ जैसे एडवांस सेफ्टी सिस्टम भी लगे हैं।
रूट पर पड़ा असर
Pune train accident: इस घटना के बाद पुणे रूट पर चलने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ट्रैक को क्लियर कर ट्रैफिक सामान्य कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़े: नोएडा में बड़ा फैसला: अब इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए अलग पुलिस सिस्टम, DCP (इंडस्ट्रीज) की तैनाती








