Home » महाराष्ट्र » ‘इंडिया ब्लॉक सिर्फ मोदी-विरोध के लिए बना गठबंधन’ देवेंद्र फडणवीस बोले- “विपक्ष में न विचारधारा एक, न नेतृत्व”

‘इंडिया ब्लॉक सिर्फ मोदी-विरोध के लिए बना गठबंधन’ देवेंद्र फडणवीस बोले- “विपक्ष में न विचारधारा एक, न नेतृत्व”

Devendra Fadnavis:

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने सोमवार को इंडिया ब्लॉक पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन केवल प्रधानमंत्री Narendra Modi का विरोध करने के एजेंडे पर एकजुट हुआ है और उसमें किसी तरह की वैचारिक एकता नहीं है।

फडणवीस गुवाहाटी में Himanta Biswa Sarma के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में विपक्षी गठबंधन को “राजनीतिक रूप से अस्थिर” बताया।

“राज्यों में लड़ते हैं, दिल्ली में हाथ मिलाते हैं”

मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने कहा कि इंडिया ब्लॉक नाम का कोई वास्तविक गठबंधन नहीं है। उन्होंने कहा, “ये पार्टियां राज्यों में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ती हैं, दिल्ली में साथ आती हैं और फिर सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे की आलोचना करती हैं। उनका सिर्फ एक ही उद्देश्य है प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता से हटाना।”

Devendra Fadnavis: “जनता बार-बार नकार रही नकारात्मक राजनीति”

फडणवीस ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और केंद्र सरकार के कामकाज के कारण विपक्ष उन्हें राजनीतिक रूप से चुनौती नहीं दे पा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता बार-बार विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को खारिज कर रही है और भाजपा को लगातार समर्थन मिल रहा है।

Devendra Fadnavis: असम में NDA की जीत को बताया विकास की मुहर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने असम विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत NDA की जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री मोदी और Himanta Biswa Sarma के नेतृत्व में राज्य में हुए विकास और बदलाव का परिणाम है। फडणवीस ने विश्वास जताया कि हिमंता बिस्वा सरमा के दूसरे कार्यकाल में असम विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

यह भी पढे़ : ईरान के परमाणु ठिकानों पर तबाही का दावा, ट्रंप बोले- रेडियोएक्टिव सामग्री निकालने की हालत में नहीं तेहरान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments