
दिल्ली में कांग्रेस-विपक्ष के प्रदर्शन पर FIR की तैयारी, पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप; वीडियो खंगाल रही पुलिस
जंतर-मंतर के पास कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट और ड्यूटी में बाधा डालने के मामले की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। पुलिस कई वीडियो की मदद से प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है। मामले में एफआईआर दर्ज होने की संभावना है।













