
ईरान में बिगड़ते हालात, भारत ने अपने नागरिकों के लिए फिर जारी की एडवाइजरी
ईरान में लगातार बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और बढ़ती अशांति के बीच भारत सरकार ने एक बार फिर अपने नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों की मदद के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की है और सभी से रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।













