Home » स्पोर्ट्स » WWE में द रॉक की ब्लॉकबस्टर वापसी का ऐलान, ब्लडलाइन के साथ मचाएंगे धमाल

WWE में द रॉक की ब्लॉकबस्टर वापसी का ऐलान, ब्लडलाइन के साथ मचाएंगे धमाल

The Rock WWE Return:

The Rock WWE Return: WWE रिंग में द रॉक को देखे हुए काफी समय हो गया है। फैंस लंबे समय से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। कोडी रोड्स और रोमन रेंस के साथ उनका ड्रीम मैच भी अब तक नहीं हो पाया है। इस बीच द रॉक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। WWE ने उनके अगले अपीयरेंस का ऐलान कर दिया है।

The Rock WWE Return: पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर में आए थे नजर-

द रॉक WWE रिंग में आखिरी बार पिछले साल की शुरुआत में नजर आए थे। उन्होंने एलिमिनेशन चैंबर में एंट्री की थी। द रॉक के इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के खिलाफ खलनायक का किरदार अपनाया था। इसके बाद सीना ने कोडी रोड्स पर हमला कर उनकी हालत खराब कर दी थी। इसके बाद द रॉक WWE के कार्यक्रमों में नजर नहीं आए। यहां तक कि जॉन सीना के संन्यास दौरे के दौरान भी उनकी मौजूदगी नहीं दिखी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात जरूर रखी थी।

The Rock WWE Return: द रॉक के साथ रोमन रेंस और द उसोज भी आएंगे नजर-

WWE जल्द ही हवाई में नए प्रतिभाशाली पहलवानों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित करने वाली है। इस कार्यक्रम के लिए द रॉक के अलावा रोमन रेंस और द उसोज को भी शामिल किया गया है। यह आयोजन 16 और 17 अक्टूबर को होगा। खास बात यह है कि द रॉक इस दौरान ब्लडलाइन के साथ नजर आ सकते हैं। ऐसे में WWE की ओर से यहां किसी नई कहानी की शुरुआत किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

रेसलमेनिया 43 में भी दिख सकते हैं द रॉक-

रेसलमेनिया 43 का आयोजन अगले साल सऊदी अरब में होने वाला है। WWE इस बड़े आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है। द रॉक भी इस मेगा इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि रेसलमेनिया 43 में द रॉक किस भूमिका में नजर आएंगे। संभव है कि उनका किसी युवा पहलवान के साथ मुकाबला या कोई खास खंड देखने को मिले।

रोमन रेंस के साथ ड्रीम मैच का इंतजार-

WWE फैंस लंबे समय से द रॉक और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच का इंतजार कर रहे हैं। दोनों के बीच मुकाबले की कहानी 2024 में आगे बढ़ी थी, लेकिन बाद में कोडी रोड्स की वजह से योजनाओं में बदलाव करना पड़ा। अब फैंस की नजर इस बात पर है कि WWE दोनों के बीच मुकाबला कब कराती है। कुछ रिपोर्टों में अगले साल रेसलमेनिया में दोनों की भिड़ंत की संभावना जताई गई है। अगर ऐसा होता है तो यह द रॉक के करियर का आखिरी मुकाबला भी हो सकता है।

कोडी रोड्स के साथ अधूरी है कहानी-

2024 में द रॉक और कोडी रोड्स के बीच जबरदस्त कहानी देखने को मिली थी। रेसलमेनिया में द रॉक और रोमन रेंस ने मिलकर सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स का सामना किया था। इसके बाद भी द रॉक और कोडी रोड्स के बीच दुश्मनी जारी रही। द रॉक ने खुद संकेत दिया था कि कोडी रोड्स के साथ उनका हिसाब अभी अधूरा है। ऐसे में फैंस दोनों के बीच मुकाबले का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

यह भी पढ़े- हिमाचल में स्कूल एडमिशन फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा फैसला