Yash Radhika Relationship: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में जहां यश के किरदार के रिश्ते को काफी टॉक्सिक अंदाज में दिखाया गया है, वहीं असल जिंदगी में उनकी पत्नी राधिका पंडित के साथ बॉन्डिंग काफी मजबूत है। यश कई इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी और राधिका के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं।
Yash Radhika Relationship: राधिका को ही फॉलो करते हैं यश-
यश सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। खास बात यह है कि वह इंस्टाग्राम पर सिर्फ अपनी पत्नी राधिका पंडित को फॉलो करते हैं। यश ने बताया कि राधिका उनकी पत्नी होने के साथ-साथ उनकी सबसे अच्छी दोस्त भी हैं। उन्होंने कहा कि राधिका उनकी जिंदगी का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें ऐसा पार्टनर मिला।
Yash Radhika Relationship: सफलता से पहले साथ थीं राधिका-
यश ने बताया कि राधिका उनकी जिंदगी में उस वक्त आई थीं, जब वह सफल नहीं थे। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत के दौरान एक-दूसरे का साथ दिया और साथ-साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि उस समय उनके पास कार तक नहीं थी और दोनों के पास ज्यादा कुछ नहीं था। आज उनके पास बहुत कुछ है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा खुशी एक-दूसरे के साथ रहने में मिलती है।
‘टॉक्सिक’ के बोल्ड सीन्स पर क्या बोलीं राधिका-
फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश के बोल्ड सीन्स को लेकर भी उनसे सवाल किया गया। इस पर अभिनेता ने माना कि ऐसे सीन्स देखकर किसी भी पार्टनर को असहज महसूस हो सकता है। यश के मुताबिक, राधिका ऐसे सीन्स से खुश नहीं होंगी, लेकिन वह उनसे नाराज नहीं होतीं क्योंकि उन्हें यश पर पूरा भरोसा है। राधिका खुद भी एक अभिनेत्री हैं, इसलिए वह समझती हैं कि यह उनके काम का हिस्सा है।
राधिका को अपनी ताकत मानते हैं यश-
यश ने एक इंटरव्यू में राधिका को अपनी ताकत बताया था। उन्होंने कहा कि राधिका उन्हें बहुत अच्छे से समझती हैं और हमेशा उनका समर्थन करती हैं। यश के लिए राधिका सिर्फ पत्नी नहीं बल्कि उनकी दोस्त और लाइफ पार्टनर भी हैं। दोनों के बीच दोस्ती को वह अपने रिश्ते की सबसे बड़ी खूबी मानते हैं।
राधिका ने कभी नहीं पूछा कितने पैसे कमाए-
यश ने अपने रिश्ते की एक और खास बात शेयर करते हुए बताया कि राधिका ने कभी उनसे यह नहीं पूछा कि किसी फिल्म से कितने पैसे मिले या उन्होंने कितना कमाया। उन्होंने कहा कि राधिका ने कभी उनके फैसलों को लेकर यह नहीं पूछा कि चुनाव सही है या गलत। वह सिर्फ यह जानना चाहती हैं कि यश उस फैसले से खुश हैं या नहीं। यश के मुताबिक, आपसी भरोसा, दोस्ती और एक-दूसरे का साथ उनके और राधिका के मजबूत रिश्ते की सबसे बड़ी वजह है।
यह भी पढ़े- UP चुनाव से पहले अखिलेश यादव के 10 बड़े ऐलान, महिलाओं को ₹40 हजार मदद का वादा








