
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, तारिक रहमान की 17 साल बाद वापसी से बढ़ी सियासी हलचल
बांग्लादेश में बीते कुछ दिनों से एक बार फिर हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। देश के कई प्रमुख इलाकों में हिंसा, आगजनी और हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। बांग्लादेश में अगला आम चुनाव 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है। अगस्त 2024 में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा था।













