Home » स्वास्थ्य » सुबह खाली पेट इन 7 चीजों का सेवन पड़ सकता है भारी, बढ़ सकती है एसिडिटी और पेट की परेशानी

सुबह खाली पेट इन 7 चीजों का सेवन पड़ सकता है भारी, बढ़ सकती है एसिडिटी और पेट की परेशानी

Empty Stomach Foods:

Empty Stomach Foods: सुबह उठने के बाद लोग अक्सर चाय, कॉफी, नींबू पानी या फलों के जूस से दिन की शुरुआत करते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति का पाचन तंत्र अलग होता है और कुछ चीजें खाली पेट लेने से संवेदनशील लोगों में एसिडिटी, हार्टबर्न या पेट की परेशानी बढ़ सकती है। इस बारे में रितिका शर्मा, सीनियर डाइटिशियन (न्यूट्रिशन कंसल्टेंट), सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने जानकारी दी।

Empty Stomach Foods: सुबह खाली पेट इन 7 चीजों से करें परहेज-

डाइटिशियन रितिका शर्मा के मुताबिक, कुछ खाद्य पदार्थ सुबह खाली पेट लेने से संवेदनशील लोगों में एसिडिटी, हार्टबर्न, ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव और पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसे में इन चीजों का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए।

Empty Stomach Foods: चाय और कॉफी-

सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीना कई लोगों की आदत होती है। लेकिन जिन लोगों को पहले से एसिडिटी या हार्टबर्न की समस्या है, उन्हें खाली पेट ज्यादा चाय या कॉफी परेशानी बढ़ा सकती है। कैफीन वाले ड्रिंक्स कुछ लोगों में GERD के लक्षणों को भी बढ़ा सकते हैं। अगर चाय या कॉफी पीने के बाद बार-बार खट्टी डकार, जलन या सीने में जलन होती है, तो इसकी मात्रा कम करना या खाली पेट लेने से बचना बेहतर हो सकता है।

बहुत ज्यादा मसालेदार खान-

सुबह का नाश्ता अगर बहुत ज्यादा तीखा या मसालेदार हो, तो संवेदनशील पेट वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। खासतौर पर GERD या बार-बार हार्टबर्न की शिकायत वाले लोगों को कम मसाले वाला नाश्ता लेना चाहिए।ऐसे लोगों के लिए हल्का और संतुलित नाश्ता बेहतर विकल्प हो सकता है।

बहुत ज्यादा मीठी चीजें-

कुछ लोग सुबह चाय या कॉफी के साथ मिठाई, केक, पेस्ट्री या बिस्कुट खाना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा मीठी चीजें ब्लड ग्लूकोज को तेजी से बढ़ा सकती हैं। खासतौर पर डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस वाले लोगों को सुबह सिर्फ मीठी चीजों पर निर्भर रहने के बजाय प्रोटीन और फाइबर वाले खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देनी चाहिए। दही, अंडा, दलिया और साबुत अनाज बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

 फलों का जूस-

Empty Stomach Foods:

फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन जूस बनाने के दौरान फाइबर की मात्रा कम हो सकती है और एक बार में ज्यादा प्राकृतिक शुगर का सेवन हो सकता है। इसलिए जूस पीने के बजाय साबुत फल खाना बेहतर विकल्प हो सकता है। साथ ही दिनभर संतुलित मात्रा में फल और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना चाहिए।

बहुत ज्यादा खट्टे खाद्य पदार्थ-

खट्टे खाद्य पदार्थ कुछ लोगों में एसिडिटी और हार्टबर्न की समस्या बढ़ा सकते हैं। खासकर जिन लोगों को पहले से एसिड रिफ्लक्स की परेशानी रहती है, उन्हें खाली पेट ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से सावधानी बरतनी चाहिए।

तला-भुना खाना-

सुबह खाली पेट बहुत ज्यादा तला-भुना और फैटी खाना पाचन तंत्र पर भारी पड़ सकता है। इससे कुछ लोगों को पेट फूलने, भारीपन या एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। नाश्ते में हल्के और संतुलित विकल्पों को शामिल करना बेहतर हो सकता है।

 खाली पेट ज्यादा प्रोसेस्ड फूड-

बिस्कुट, पैकेज्ड स्नैक्स और अन्य प्रोसेस्ड फूड में शुगर, नमक या फैट की मात्रा ज्यादा हो सकती है। इन्हें रोजाना खाली पेट खाने के बजाय पौष्टिक और संतुलित नाश्ते को प्राथमिकता देना बेहतर है।

हर व्यक्ति के लिए नियम एक जैसा नहीं-

सुबह खाली पेट किसी खास चीज को खाने से हर व्यक्ति को नुकसान होगा, ऐसा कोई सामान्य नियम नहीं है। किसी खाद्य पदार्थ का असर व्यक्ति की सेहत, पाचन क्षमता और पहले से मौजूद समस्याओं पर निर्भर कर सकता है। अगर किसी चीज को खाने के बाद बार-बार एसिडिटी, हार्टबर्न, पेट दर्द या दूसरी परेशानी होती है, तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लेना बेहतर है

सुबह के नाश्ते को लेकर रखें ये सावधानियां-

सुबह का नाश्ता दिन की शुरुआत के लिए अहम माना जाता है, इसलिए इसमें हल्के और पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करना बेहतर रहता है। अगर किसी खास चीज को खाने के बाद लगातार एसिडिटी, पेट में जलन या पाचन संबंधी परेशानी महसूस होती है, तो उसे खाली पेट लेने से बचें। अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले अपनी सेहत और जरूरतों का ध्यान रखना जरूरी है।

यह भी पढ़े- दुनिया की पहली एंटीबायोटिक पेनिसिलिन की खोज कैसे हुई? फफूंद ने बदल दिया मेडिकल इतिहास