Home » राष्ट्रीय » Cheetah in india: अफ्रीका के बोत्सवाना से मध्य प्रदेश पहुंचेंगे आठ चीते, सरकार ने दी बड़ी जानकारी

Cheetah in india: अफ्रीका के बोत्सवाना से मध्य प्रदेश पहुंचेंगे आठ चीते, सरकार ने दी बड़ी जानकारी

Cheetah in india

Cheetah in india: मध्य प्रदेश में ‘प्रोजेक्ट चीता’ को नया विस्तार मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) से कुछ चीतों को नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह कदम अगले महीने बोत्सवाना से आने वाले नए चीतों के जत्थे से पहले उठाया गया है।

कब आएंगे आठ नए चीते

राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार ने कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि बोत्सवाना से आठ चीतों का ताजा जत्था 26 जनवरी को मध्य प्रदेश पहुंचेगा। इन चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में क्वारंटाइन किया जाएगा। सरकार के अनुसार, यह प्रक्रिया प्रोजेक्ट चीता को मजबूती देने और जनसंख्या विस्तार के लिए आवश्यक है।

Cheetah in india: कूनो से नौरादेही शिफ्ट होंगे चीते

कैबिनेट ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान से कुछ चीतों को नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य भेजने की मंजूरी दी है। बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित नौरादेही का नाम हाल ही में वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है। इस फैसले के बाद नौरादेही, कूनो और गांधी सागर अभयारण्य के बाद राज्य में चीतों का तीसरा निवास स्थल बनेगा।

प्रोजेक्ट चीता: क्या है अब तक की स्थिति 

17 सितंबर 2022 को प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत नामीबिया से आए आठ चीतों के साथ हुई। इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते और लाए गए। कुल 20 चीतों को कूनो में छोड़ा गया था, जिनमें से नौ वयस्क चीतों की मौत हो चुकी है। फिर भी, जनसंख्या में बढ़ोतरी हुई है और वर्तमान में कूनो में कुल 31 चीते मौजूद हैं, जिनमें पांच नवजात शावक भी शामिल हैं। हालांकि, पिछले तीन दिनों में दो शावकों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें…Mp Gang Rape: खंडवा में आदिवासी महिला से गैंगरेप: 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच