Home » मनोरंजन » NSD की कैंटीन में समोसे पहुंचाता था एक बच्चा, आज वही है बॉलीवुड का बादशाह

NSD की कैंटीन में समोसे पहुंचाता था एक बच्चा, आज वही है बॉलीवुड का बादशाह

NSD : आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में गिने जाने वाले शाहरुख खान को लेकर अभिनेता पंकज कपूर ने एक पुरानी और दिलचस्प याद साझा की है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान पंकज कपूर ने बताया कि उन्होंने शाहरुख को पहली बार तब देखा था, जब वह महज 10 साल के थे और दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) की कैंटीन में समोसे सप्लाई करने में मदद किया करते थे।

पंकज कपूर ने बताया कि 1970 के दशक में जब वह NSD के छात्र थे, तब इंटरवल के दौरान कलाकारों और छात्रों को समोसे और अन्य रिफ्रेशमेंट दिए जाते थे। कई बार ये समोसे एक छोटा सा बच्चा पहुंचाता था, जो आगे चलकर शाहरुख खान के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर हुआ।

NSD की कैंटीन में समोसे पहुंचाता था एक बच्चा

उन्होंने कहा कि उस समय शाहरुख के परिवार का कैंटीन से जुड़ाव था, इसलिए वह अक्सर वहां नजर आते थे। पंकज कपूर के मुताबिक, उस दौर में किसी ने नहीं सोचा होगा कि कैंटीन में मदद करने वाला यह बच्चा एक दिन हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा सुपरस्टार बनेगा।

बॉलीवुड का बादशाह

दिल्ली से शुरू हुआ शाहरुख खान का सफर आज सफलता की मिसाल बन चुका है। थिएटर से लेकर फिल्मों तक उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर ऐसी पहचान बनाई, जो देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कायम है। पंकज कपूर का यह किस्सा शाहरुख के संघर्ष और शुरुआती दिनों की एक ऐसी झलक दिखाता है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

Read More : Kerala: 6 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते का हमला, बचाने दौड़ा भाई; गुस्साए लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

Written By : Kanishka