Home » अंतर्राष्ट्रीय » रफ्तार बनी मौत! चीन में ओवरलोडेड वैन ट्रक से टकराई, 13 लोगों की मौत

रफ्तार बनी मौत! चीन में ओवरलोडेड वैन ट्रक से टकराई, 13 लोगों की मौत

China Road Accident: चीन के हेनान प्रांत में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना नानयांग शहर के पास G40 शंघाई-शीआन एक्सप्रेसवे पर हुई, जहां यात्रियों से भरी एक वैन आगे चल रहे सेमी-ट्रेलर ट्रक से जा टकराई।

क्षमता से ज्यादा यात्री थे सवार

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, वैन में कुल 16 लोग सवार थे, जबकि उसकी अधिकतम क्षमता केवल 9 यात्रियों की थी। ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार के कारण टक्कर इतनी भीषण थी कि 13 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

China Road Accident: हादसे में 3 लोग घायल

चीन में आज सुबह रोड एक्सीडेंट का मामला में 16 लोगों में से तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

प्रांतीय ट्रैफिक पुलिस और पब्लिक सिक्योरिटी मिनिस्ट्री ने तुरंत अपनी टीम भेजकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के अनुसार यात्रियों से भरी वैन की स्पीड बहुत ही ज़्यादा थी और साथ ही ओवरलोडिंग भी थी क्योंकि उसमें क्षमता से ज़्यादा यात्री बैठे हुए थे। इसके अलावा वैन ड्राइवर की लापरवाही या थकान को भी संभावित वजह बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक हादसे की सही वजह का खुलासा नहीं हुआ है और मामले की जांच जारी है।

China Road Accident: चीन में बढ़ रहे सड़क हादसे

चीन में ओवरलोडिंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी लंबे समय से बड़ी समस्या बनी हुई है। हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते आए दिन गंभीर सड़क हादसे सामने आते रहते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन ही ऐसे हादसों को रोकने का सबसे बड़ा उपाय है।

ये भी पढ़े… थाने के क्वार्टर में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, ड्यूटी जॉइन करने के अगले दिन मिला शव, परिजनों ने जताया संदेह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments