Breaking News
Home » News » CJP Party: क्या प्रोटेस्ट था राजनीति की तैयारी? अभिजीत दीपके बोले- ‘जनता चाहेगी तो पार्टी भी बनाएंगे, चुनाव भी लड़ेंगे’

CJP Party: क्या प्रोटेस्ट था राजनीति की तैयारी? अभिजीत दीपके बोले- ‘जनता चाहेगी तो पार्टी भी बनाएंगे, चुनाव भी लड़ेंगे’

CJP Party: क्या प्रोटेस्ट था राजनीति की तैयारी? अभिजीत दीपके बोले- 'जनता चाहेगी तो पार्टी भी बनाएंगे, चुनाव भी लड़ेंगे'

CJP Party: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद अपने अगले कदमों को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उनके घर बुधवार से पार्टी पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है, जिसमें संगठन की आगे की रणनीति और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस बीच रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में दीपके ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी खुलकर बात की।अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि अभी उनका चुनावी राजनीति में उतरने का कोई तत्काल इरादा नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि देश की जनता और खासकर युवा चाहते हैं कि उनका आंदोलन राजनीतिक रूप ले, तो भविष्य में पार्टी बनाने और चुनाव लड़ने पर विचार किया जा सकता है। उनके मुताबिक, किसी भी फैसले का आधार जनता की राय होगी।

युवाओं की आवाज को आंदोलन का केंद्र बनाने की तैयारी

दीपके ने बताया कि आगामी बैठक का मुख्य उद्देश्य यह तय करना है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का एजेंडा क्या होगा और इस सामाजिक आंदोलन को आगे कैसे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन सबसे पहले देश के युवाओं से राय लेगा कि वे किन मुद्दों को प्राथमिकता देना चाहते हैं और किन विषयों पर आंदोलन तेज किया जाए।

CJP Party: ‘देश को नई पार्टी से ज्यादा भरोसा लौटाने वाले आंदोलन की जरूरत’

अभिजीत दीपके का कहना है कि मौजूदा समय में भारत को किसी नई राजनीतिक पार्टी से ज्यादा एक ऐसे जन आंदोलन की जरूरत है, जो संस्थानों के प्रति लोगों का भरोसा और जवाबदेही दोनों मजबूत करे। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में युवा नेताओं, अदालतों और मीडिया पर भरोसा खो चुके हैं और उनका संगठन इसी भरोसे को बहाल करने की दिशा में काम करना चाहता है।

CJP Party: जनता की मांग बनी तो चुनाव लड़ने से भी नहीं करेंगे परहेज

दीपके ने कहा कि यदि भविष्य में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ युवाओं के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाती है, जनसमर्थन हासिल करती है और जनता की स्पष्ट मांग सामने आती है, तो संगठन राजनीतिक दल बनाने और चुनावी मैदान में उतरने पर भी विचार कर सकता है। फिलहाल उनका फोकस सामाजिक आंदोलन को मजबूत करने और युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने पर रहेगा।

ये भी पढ़े…..कलकत्ता हाई कोर्ट ने मदरसों को सुनाई खरी-खोटी, कहा- ‘वंदे मातरम् गाने से आसमान नहीं टूट पड़ेगा’