यश धुल की कप्तानी पारी ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को दिलाई जीत

 DPL 2026:

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत को दिलाने में कप्तान यश धुल ने अहम किरदार निभाया। उनकी 72 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ही सेंट्रल दिल्ली किंग्स अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज कर पाई।

DPL 2026: अनुज रावत और देव लाकड़ा ने बनाई शतकीय साझेदारी-

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए पुरानी दिल्ली ने अपनी पारी की शुरुआत में तीन अहम विकेट काफी जल्दी गंवा दिए थे। एक समय लग रहा था कि पुरानी दिल्ली 150 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन फिर विकेटकीपर बल्लेबाज व कप्तान अनुज रावत और देव लाकड़ा ने टीम की कमान संभाली। दोनों के बीच 132 रन की शतकीय साझेदारी हुई। इसी साझेदारी ने पुरानी दिल्ली को 202 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

DPL 2026: अनुज रावत ने खेली शतकीय पारी-

202 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान अनुज रावत ने अहम भूमिका निभाई। 177.97 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अनुज रावत ने 59 गेंदों में 105 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी में 11 चौके और 5 करारे छक्के शामिल थे

दोनों टीमों की प्लेइंग-11-

Purani Dilli 6 प्लेइंग XI-

अनुज रावत (कप्तान एवं विकेटकीपर)

आर्यन गौर

ललित यादव

पंकज जसवाल

रोहन राणा

आश्विनी चिल्लर

देव लाकड़ा

समर्थ सेठ

दिग्वेश सिंह राठी

रजनीश दादर

रोहन राठी

Central Delhi Kings प्लेइंग XI-

यश धुल (कप्तान)

युगल सैनी

आदित्य भंडारी

सिद्धार्थ जून (विकेटकीपर)

दिविज मेहरा

केशव डबास

जसवीर सहरावत

जोंटी सिद्धू

मनी ग्रेवाल

कुलदीप यादव

तेजस बारोका

यह भी पढ़े- Tamil Nadu Budget 2026: सोने का सिक्का, सिल्क साड़ी और लैपटॉप… विजय सरकार के पहले बजट में जनता को मिले कई बड़े तोहफे

वर्ल्ड कप-2027 से बाहर हो सकती है वेस्ट इंडीज, जाने कौन कर रहा है वर्ल्ड कप- 2027 को होस्ट

 ICC World Cup 2027:

ICC World Cup 2027: आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 बस कुछ ही दिनों में आपकी टीवी स्क्रीन पर प्रसारित होगा। सूत्रों के अनुसार, आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। आईसीसी की अपडेटेड वनडे रैंकिंग के अनुसार टॉप-8 टीमें वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगी।

ICC World Cup 2027: यह टीमें होस्ट करेंगी आईसीसी विश्व कप 2027-

वर्ल्ड कप 2027 को कुल 3 टीमें होस्ट करेंगी। यह टीमें हैं साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिंबॉब्वे। मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिंबॉब्वे वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी। लेकिन मेजबान टीमों में से नामीबिया को क्वालीफाइंग राउंड खेलना होगा। आईसीसी के नियमों के अनुसार केवल उन्हीं मेजबान देशों को टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश मिलता है जो आईसीसी के फुल मेंबर हैं। नामीबिया आईसीसी का फुल मेंबर नहीं है। नामीबिया एक एसोसिएट कंट्री है, इसीलिए मेजबान होने के बावजूद उन्हें अपने दम पर क्वालीफाई करना होगा।

ICC World Cup 2027: वेस्ट इंडीज हो सकती है विश्व कप 2027 से बाहर-

आईसीसी रैंकिंग के अनुसार वेस्टइंडीज पर आईसीसी विश्व कप 2027 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। आईसीसी की अपडेटेड वनडे रैंकिंग लिस्ट पर नजर डालें तो वेस्ट इंडीज अभी 10वें स्थान पर है। पॉइंट्स की दौड़ में भी वेस्टइंडीज पीछे है। आईसीसी वनडे रैंकिंग लिस्ट के अनुसार वेस्टइंडीज ने 34 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2624 पॉइंट हासिल किए हैं। वर्ल्ड कप 2027 में क्वालीफाई करने के लिए उन्हें ज्यादा पॉइंट्स हासिल करने होंगे।

आगामी सीरीज में दर्ज करनी होगी शानदार जीत-

वेस्ट इंडीज का आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन वेस्टइंडीज के पास वर्ल्ड कप 2027 में क्वालीफाई करने के लिए सुनहरा मौका है। वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ दो मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। विंडीज को इन दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी

यह भी पढ़े-बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से जंग के बाद दिल्ली में ली अंतिम सांस

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से जंग के बाद दिल्ली में ली अंतिम सांस

BSP MLA DEATH: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

BSP MLA DEATH: उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित … Read more

ACL चोट से कॉमनवेल्थ गोल्ड तक, जूडो चैंपियन की प्रेरणादायक कहानी

 Harsh Singh:

Harsh Singh: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के जूडो खिलाड़ी हर्ष सिंह ने 60 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। दैनिक जागरण को दिए एक विशेष इंटरव्यू में हर्ष ने अपनी संघर्ष और सफलता की कहानी साझा … Read more

150 से ज्यादा केस और फांसी का खतरा, फिर भी बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना

Sheikh Hasina: खतरों के बाद भी बांग्लादेश जाएंगी शेख हसीना?

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बार फिर अपने देश लौटने की इच्छा जताकर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। वर्ष 2024 में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत आईं शेख हसीना ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया से बातचीत में कहा कि वह दिसंबर में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। उन्होंने यह भी … Read more

नए NDA सांसदों को पीएम मोदी की नसीहत, युवाओं और छात्रों से संवाद बढ़ाने की सलाह

 PM Modi:

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आवास पर राज्यसभा में एनडीए के 37 नए और नवनिर्वाचित सांसदों को नाश्ते पर आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने सांसदों को संसदीय कार्यशैली, जनसंपर्क और व्यक्तिगत अनुशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। PM Modi: युवाओं और छात्रों से संवाद बढ़ाने पर दिया जोर- प्रधानमंत्री ने … Read more

‘बंटवारा 1947’ देखकर भावुक हुईं सनी देओल की मां, 14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

Batwara 1947

Batwara 1947: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। रिलीज से पहले सनी देओल ने … Read more

वर्कआउट से पहले या बाद में कब पिएं प्रोटीन शेक? एक्सपर्ट ने बताया सही समय

 Protein Shake:

Protein Shake: जिम या वर्कआउट करने वाले लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि प्रोटीन शेक एक्सरसाइज से पहले पीना चाहिए या बाद में। जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, इसका कोई एक तय समय सभी लोगों के लिए सही नहीं होता। सही समय आपकी फिटनेस, डाइट, वर्कआउट के समय और लक्ष्य पर निर्भर करता है।

Protein Shake: वर्कआउट से पहले प्रोटीन शेक लेने के फायदे-

अगर आप सुबह खाली पेट वर्कआउट करते हैं या लंबे समय तक एक्सरसाइज करते हैं, तो वर्कआउट से पहले प्रोटीन शेक लेना फायदेमंद हो सकता है।

शरीर को ऊर्जा और जरूरी पोषण मिलता है।

मांसपेशियों के टूटने की प्रक्रिया कम हो सकती है।

लंबे और भारी वर्कआउट में ताकत बनी रहती है।

जल्दी थकान महसूस नहीं होती।

Protein Shake: कब पिएं प्रोटीन शेक –

वर्कआउट शुरू होने से 40 मिनट से 1 घंटे पहले हल्का प्रोटीन शेक लेना बेहतर माना जाता है।

वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक लेने के फायदे-

अगर आपका लक्ष्य मसल्स बनाना, रिकवरी तेज करना या फिटनेस सुधारना है, तो वर्कआउट के बाद प्रोटीन लेना ज्यादा लाभदायक माना जाता है।

मांसपेशियों की तेजी से रिकवरी होती है।

नई मसल्स बनने में मदद मिलती है।

शरीर को तुरंत जरूरी अमीनो एसिड मिलते हैं।

थकान कम होती है और ग्लाइकोजन की भरपाई होती है।

कब पिएं-

वर्कआउट खत्म होने के 30 से 45 मिनट के भीतर प्रोटीन शेक लेना सबसे अच्छा माना जाता है।

क्या कहती है 2025 की रिसर्च-

साल 2025 में Frontiers in Nutrition में प्रकाशित एक मेटा-एनालिसिस के अनुसार, वर्कआउट के तुरंत बाद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का सेवन करने से मांसपेशियों की रिकवरी तेज होती है, शरीर की ऊर्जा दोबारा भरती है और थकान कम होती है।

1 दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए-

प्रोटीन की जरूरत व्यक्ति के वजन, उम्र और फिजिकल एक्टिविटी पर निर्भर करती है।

कम एक्टिव व्यक्ति: 0.8 ग्राम प्रति किलोग्राम वजन

जिम या भारी वर्कआउट करने वाले: 1 से 1.5 ग्राम प्रति किलोग्राम वजन

जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने से अतिरिक्त फायदा नहीं मिलता।

डाइटीशियन की सलाह-

डाइटीशियन अर्चना जैन के अनुसार, केवल प्रोटीन शेक के समय पर ध्यान देना काफी नहीं है। पूरे दिन पर्याप्त प्रोटीन, संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और अच्छी नींद भी जरूरी है। यदि आपको किडनी या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह जरूर लें

यह भी पढ़े- Tamil Nadu Budget 2026: सोने का सिक्का, सिल्क साड़ी और लैपटॉप… विजय सरकार के पहले बजट में जनता को मिले कई बड़े तोहफे

रेलवे सुरक्षा पर सरकार का बड़ा स्पष्टीकरण, RPF के पास ही रहेगी सुरक्षा की कमान

Railway Security:

Railway Security: भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रही अटकलों पर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में लिखित जवाब देते हुए कहा कि रेलवे की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के पास ही रहेगी। इसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंपने … Read more

राज्यसभा से सुप्रीम कोर्ट जज संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, अब 34 की जगह होंगे 38 न्यायाधीश

 SC Judges Bill:

SC Judges Bill: राज्यसभा ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी। इस विधेयक के तहत सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या मौजूदा 34 से बढ़ाकर 38 कर दी जाएगी। इससे पहले यह बिल लोकसभा से भी पारित हो चुका था। राज्यसभा की मंजूरी के साथ ही इसकी … Read more