Home » नई दिल्ली » बारिश भी नहीं रोक सकी जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, तस्वीरों में देखें कैसा चल रहा प्रोटेस्ट?

बारिश भी नहीं रोक सकी जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, तस्वीरों में देखें कैसा चल रहा प्रोटेस्ट?

CJP Protest

CJP Protest: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन 20वें दिन भी जारी रहा। तेज बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे और धरना स्थल नहीं छोड़ा। इस बीच पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का आमरण अनशन भी 12वें दिन में प्रवेश कर गया है। रिपोर्टों के अनुसार, लगातार उपवास के कारण उनका वजन सात किलोग्राम से अधिक कम हो चुका है, जिससे उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।

CJP ने 6 जून से जंतर-मंतर पर अपना आंदोलन शुरू किया था। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। उनका आरोप है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामलों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शन स्थल की तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि खराब मौसम आंदोलन के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकता।

उधर, लगातार बारिश के कारण प्रदर्शनकारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी दौरान तिरपाल लगाने को लेकर दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस भी देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़े… बिहार में पेंशनधारकों की बल्ले-बल्ले, 97.84 लाख लाभार्थियों के खाते में आएंगे ₹1,100 मासिक